आधार की जानकारी को लॉक कैसे करें | HOW TO LOCK AADHAAR ONLINE AND OFFLINE

आधार कार्ड अब एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है और इसी के साथ आधार कार्ड के दुरुपयोग और आधार कार्ड से संबंधित अपराध भी बढ़ गए हैं। इसी के चलते UIDAI ने आधार कार्ड को लॉक/अनलॉक करने की सुविधा शुरू की है। इसकी मदद से आप अपने आधार की जानकारी को ज्यादा सुरक्षित रख पाएंगे।

आधार नंबर की जानकारी को किस तरह से लॉक कर सकते हैं | How to lock information on Aadhaar number

आधार की जानकारी को दो तरह से लॉक किया जा सकता है। अगर आप इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं तो UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर जाकर आधार लॉक कर सकते हैं। इसके अलावा 1947 पर मैसेज कर भी आधार को डेटा सुरक्षित किया जा सकता है।

आधार की जानकारी को ऑनलाइन लॉक करने का तरीका | How to lock the Aadhaar information online

1. पहले आधार की आधिकारिक वेबसाइट  www.uidai.gov.in पर जाएं।
2.  यहां बाएं टॉप पर माय आधार का ऑप्शन दिखेगा।
3. माय आधार पर कर्सर रखने पर आपके सामने कई ऑप्शन खुलेंगे।
4. आधार सर्विस वाले ऑप्शन के आखिरी (अंतर से दूसरा) में आधार लॉक/अनलॉक का ऑप्शन दिखेगा।
5. अब इस ऑप्शन को खोलना है।
6. आप यहां क्लिक करके डायरेक्ट लॉक/अनलॉक वाले पेज पर पहुंच सकते हैं। क्लिक करें। 

लॉक करने के लिए UID नंबर, फुल नेम, पिनकोड डालना होगा। मोबाइल पर ओटीपी आएगा जिसे सबमिट करते ही आधार लॉक हो जाएगा। अनलॉक करने के लिए वर्चुअल आईडी और सिक्योरिटी कोड डालने की जरूरत होगी। ओटीपी डालने के बाद यह अनलॉक हो जाएगा।

आधार की जानकारी को ऑफलाइन SMS से कैसे लॉक करें | How to lock Aadhaar information with offline SMS

ग्राहक ऑफलाइन भी अपने आधार पर लॉक लगा सकते हैं। इसके लिए आपको UIDAI के दिए गए नंबर 1947 पर SMS करना होगा। SMS में ‘GETOTP’ लिखकर स्पेस दें और अपने आधार का आखिरा 4 नंबर लिखकर 1947 पर भेजना होगा। इसके बाद UIDAI आपके आधार को Lock कर देगा और आपको इसका SMS भी मिल जाएगा। Unlock करने के लिए भी यही प्रोसेस दोहराना होगा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !