ढोंगी तांत्रिक ने पूरे परिवार को जाल में फंसाया, फिर लड़की का कई बार रेप किया | CRIME NEWS

हैरदाबाद। यहां एक ढोंगी तांत्रिक की नजर 19 साल की लड़की पर पड़ गई। पहले तो उसने लड़की से पहचान बढ़ाई फिर लड़की के घर आने लगा। पूरे परिवार को विश्वास दिलाया कि उनके घर में बुरी ताकतें जमीं हुईं हैं। बुरी ताकतों की मुक्ति के नाम पर ढोंग शुरू किया और इस दौरान 19 वर्षीय लड़की का कई बार रेप किया। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले लड़की से मेल मिलाप किया और उसके घर आने-जाने लगा। बाद में उसने पैरेंट्स को बताया कि घर में बुरी ताकतें जमा हो गई हैं। आजम ने लड़की के घर वालों को कर्नाटक के बीदर में स्थित एक दरगाह जाने को कहा। आजम भी उनके साथ गया और इसी दौरान लड़की का रेप किया।

आईएएनएस के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ट्रिप से आने के बाद आजम फिर लड़की के घर पहुंचा और पैरेंट्स को घर से बाहर रहने को कहा। इसके बाद उसने फिर से लड़की के साथ रेप किया। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी हैदराबाद में अपने घर में था, तभी उसे पकड़ लिया गया। आरोपी और लड़की एक ही क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पीड़िता को मेडिकल सहायता और काउंसिलिंग के लिए ले जाया गया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !