UMA BHARTI ने KAMAL NATH को मिस्टर इंडिया बताया | MP NEWS

सीहोर। केन्द्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती ने मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ को मिस्टर इंडिया बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ की स्थिति आज मिस्टर इंडिया फिल्म के हीरो की भांति है, जो दिखाई नहीं देता है। 

उमा भारती ने कहा कि देश आजाद होने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि अब कांग्रेस पार्टी को समाप्त कर देना चाहिए, वह इसकी घोषणा वर्धा में करना चाहते थे, लेकिन इसके पहले ही उनकी शहादत हो गई। कांग्रेस की कुंडली में ही दोष है। उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस से नाराज है, क्योंकि जो जिम्मेदारी एक विपक्षी दल के रूप में कांग्रेस को निभानी थी, वह उसे नहीं निभा पायी। कांग्रेस ने कभी जनता की लड़ाई नहीं लड़ी, सड़कों पर संघर्ष करना नहीं सीखा। गैर जिम्मेदाराना व्यवहार कांग्रेस को शोभा नहीं देता। 

सुश्री उमा भारती ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ की स्थिति आज मिस्टर इंडिया फिल्म के हीरो की भांति है, जो दिखाई नहीं देता है। प्रदेश में मुख्यमंत्री तो है किंतु वह अकेले निर्णय लेने में सक्षम नहीं है। वह स्वयं के द्वारा कोई निर्णय नहीं ले पाते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जन्म तो ले लिया पर अब वह वेंटिलेटर पर है। यह सरकार कब तक चलेगी कुछ कहा नहीं जा सकता। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!