दिल्ली की लड़की पुलिस के साथ NEEMUCH आ धमकी, दूल्हा फरार | MP NEWS

नीमच (कमलेश सारड़ा)। जिले के मनासा में शादी करने जा रहे जैन समाज के मनासा के डॉ. सम्यक गांधी (Dr. Samyak Gandhi, manasa, neemuch) को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस वारंट लेकर आ धमकी। पुलिस के आने की खबर तिमलते ही दूल्हा भाग निकला। मामला लव स्टोरी का है। दूल्हे की प्रेमिका ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई और शादी रुकवाने आ गई।

मामला सोमवार सुबह का है। जहां दूल्हे की प्रेमिका की शिकायत पर दूल्हे को गिरफ्तार करने दिल्ली पुलिस मनासा पहुंची। जैसे ही दिल्ली पुलिस के आने की भनक दूल्हे ओर उसके परिवार को लगी तो शादी समारोह को निरस्त कर दूल्हा घर से फरार हो गया। हालांकि दिल्ली पुलिस लड़के की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि लड़के का कई समय से दिल्ली की लड़की से अफेयर चल रहा था। 

लड़की के आरोप है की लड़के ने कई समय तक लड़की को शादी के झांसे में रखा और अचानक ही धोखा देकर दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। धोखा खाई प्रेमिका की शिकायत पर दिल्ली पुलिस मनासा के मंजनू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश में दिल्ली पुलिस मनासा पहुंची जहां शादी से पहले ही दूल्हा फरार हो गया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!