प्रियंका गांधी का टेंट उड़ गया, मंच गिर गया, अफरा-तफरी मच गई | NATIONAL NEWS

Bhopal Samachar
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यक्रम ने मौसम का खलल डाल दिया है। सभा में तेज आंधी और बारिश से मंच क्षतिग्रस्त हो गया। टेंट उड़ गया। जिससे अफरा-तफरी मच गई। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा आज बापू इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्र के समर्थन में इस सभा के माध्यम से प्रियंका गांधी का सलेमपुर में पहला आगमन है। 

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता सभा में शामिल होंगे। इससे पहले प्रियंका गांधी रायबरेली पहुंचीं। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव को लेकर हुए बवाल के एक दिन बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली के तिलक भवन में जिला पंचायत सदस्यों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

इसके बाद प्रियंका गांधी आज वाराणसी के लंका स्थित मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोदौलिया तक रोड शो करेंगी। इसके बाद वह काशी विश्वनाथ और शहर कोतवाल काल भैरव का आशीर्वाद लेकर दिल्ली रवाना हो जाएंगी। 

मंगलवार को रोड शो की तैयारियां पूरी कर ली गईं। पार्टी कार्यालय से पहले जारी कार्यक्रम में बदलाव करते हुए प्रियंका का रात्रि प्रवास रद्द कर दिया गया है। 15 मई को प्रियंका गांधी दिल्ली से 12.15 बजे वाराणसी के लिए उड़ान भरेंगी। डेढ़ बजे वह बाबतपुर हवाई अड्डे पर उतरेंगी।

यहां से वह हेलीकॉप्टर से सलेमपुर जाएंगी। सलेमपुर से कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व वाराणसी के पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र चुनावी मैदान में हैं। वहां जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रियंका अपराह्न साढ़े तीन बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!