राजीव गांधी युद्धपोत लेकर छुट्टियां मनाने गए थे: नरेंद्र मोदी | NATIONAL NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। चुनावी मौसम में बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग बेहद तीखी हो गई है। बुधवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली के दौरान पीएम मोदी ने राजीव गांधी का जिक्र कर कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोला है। पीएम ने कहा कि जो लोग आज कह रहे हैं कि सेना किसी की जागीर नहीं है, उसी परिवार के लोग नौसेना के वॉरशिप INS विराट को लेकर छुट्टियां मनाने गए थे। इसके साथ ही पीएम मोदी ने दिल्ली के सीएम का नाम लिए बगैर, उनकी सरकार को नाकामपंथी बताया। 

टैक्सी की तरह किया INS का इस्तेमाल 

पीएम मोदी ने कहा, 'आज की पीढ़ी को कुछ सच्चाइयों से परिचित होना जरूरी है। कांग्रेस के नामदार मुझे गाली देने में कोई कमी नहीं रखते हैं। कांग्रेस के नामदार कह रहे हैं कि सेना किसी जागीर नहीं है। देश की रक्षा करने वाली सेना को अपनी जागीर कौन समझता है, यह मैं बताऊंगा। क्या आपने सुना है कि कोई अपने परिवार के साथ युद्धपोत से छुट्टियां मनाने जाए। यह हमारे ही देश में हुआ है।' पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नामदार परिवार ने INS विराट का अपनी टैक्सी की तरह इस्तेमाल किया था। उसका अपमान किया था। यह बात तब की है, राजीव गांधी भारत के पीएम थे और 10 दिन की छुट्टियां मनाने निकले थे। 

'पूर्व पीएम के ससुराल वाले भी छुट्टी पर' 


पीएम मोदी ने कहा, 'INS विराट उस समय समुद्र की रखवाली के लिए तैनात था। उनके पूरे कुनबे को लेकर आईएनएस विराट खास द्वीप पर रुका और 10 दिन तक रुका रहा। राजीव गांधी के साथ छुट्टी मनाने वालों में उनके ससुराल वाले भी थे। क्या विदेशी लोगों को वॉरशिप पर ले जाकर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं किया था? नामदार परिवार की इस छुट्टी का किस्सा इतने पर खत्म नहीं होता, जिस द्वीप पर गांधी परिवार छुट्टी मनाने गया था, वहां रख-रखाव का काम भी नौसेना ने ही किया था। जब एक परिवार ही सर्वोच्च हो जाता है तो देश की सुरक्षा दांव पर लग जाती है।' 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!