साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर चुनाव हार गईं तो विहिप में लौट जाएंगी! | MP NEWS

भोपाल। छात्र नेता प्रज्ञा ठाकुर, मालेगांव बम ब्लास्ट की आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, विहिप नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर फिर महामण्डलेश्वर स्वामी पूर्णचेतनानन्द गिरी से अब भाजपा नेता बन गईं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं हैं। प्रश्न यह है कि यदि वो चुनाव हार गईं तो क्या करेंगी। भाजपा में रहेंगी या विहिप में वापस चली जाएंगी। एक इंटरव्यू में प्रज्ञा ठाकुर ने इसका जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि 'राष्ट्र का कार्य चलता रहेगा। मुझे आज भी राजनीतिक सपने नहीं आते।' 

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार श्री अवनीश जैन से खास बातचीत कर रहीं थीं। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी तय हुआ। तब तक मीडिया में कयास लगने शुरू हो गए कि क्या भोपाल से साध्वी प्रज्ञा चुनाव लड़ेंगी? दो दिन बाद मीडिया ने मुझसे पूछा तो मैंने कहा- यदि वो (दिग्विजय) भोपाल से चुनाव लड़ेंगे तो मैं भी लड़ूंगी। फिर मोदीजी और अमितजी से कहा- मुझे भाेपाल से चुनाव लड़ना है। बस फैसला हो गया।

अवनीश ने जब सवाल किया कि यदि चुनाव हार गईं तो फिर क्या करेंगी। प्रज्ञा ठाकुर ने बताया कि मेरे लिए चुनाव धर्मयुद्ध है। मैं राष्ट्र के लिए पहले भी कार्य करती रही हूं और आगे भी करती रहूंगी। मुझे आज भी राजनीतिक सपने नहीं आते। (प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान का अर्थ माना जा रहा है कि यदि चुनाव हार गईं तो वो वापस विश्व हिंदू परिषद में काम करेंगी।)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !