ममता बनर्जी ने संघर्ष के बाद सत्ता पाई है: सुमित्रा महाजन | INDORE MP NEWS

Updesh Awasthee
इंदौर। इंदौर से 8 बार की सांसद और 16वीं लोकसभा की स्पीकर सुमित्रा महाजन ने गुरुवार को इंदौर में कहा कि ममता बनर्जी ने संघर्ष के बाद सत्ता पाई है, उनसे शांति और विकास की उम्मीद थी जो पूरी नहीं हुई। मीडिया से चर्चा के दौरान महाजन ने कांग्रेस की न्याय योजना पर भी निशाना साधा।

उन्होंने बहुत अच्छे तरीके से वामपंथियों से लड़ाई लड़ी

महाजन ने कहा कि देश के स्वतंत्रा संग्राम के समय पश्चिम बंगाल से आजादी के कई आंदोलनकारी सामने आए, वहां से काफी अच्छा साहित्य निकला है। पश्चिम बंगाल का अपना एक बौद्धिक स्तर है। मगर आजादी के बाद वहां सालों से जो सत्ता रही उसने वहां का वातावरण बिगाडा। उस सत्ता से ममता बनर्जी ने टक्कर ली, उन्होंने बहुत अच्छे तरीके से उस समय के वहां के शासन से लड़ाई लड़ी और तृणमूल की सरकार स्थापित की।

विकास, शांति नहीं हो पाई

उनके सत्ता में आने के बाद वहां के लोगों को उम्मीद थी कि अब वहां शांति और विकास होगा। संघर्ष के बाद शांति और अच्छे प्रशासन की उम्मीद थी लेकिन लग रहा है कि ऐसा हुआ नहीं है। वहां विकास, शांति नहीं हो पाई। आज भी वहां ऐसा संघर्ष क्यों हो रहा है। 

कांग्रेस 70 साल में क्यों न्याय नही दे पाई

इसके साथ ही कांग्रेस की न्याय योजना पर भी महाजन ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले 70 साल में क्यों न्याय नही दे पाई। कांग्रेस ने ही गरीबी हटाओ का नारा दिया था लेकिन गरीबी नहीं हटी। अब लोगों को गुमराह करने के लिए फिर से नई योजना लेकर आ गए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कुछ दिन और विपक्ष में बैठने की जरूरत,अभी उन्हें और सीखना है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!