BJP कार्यकर्ता का सिर फोड़ा से लेकर EVM में FEVIKWIK डाली तक महत्वपूर्ण चुनावी खबरें | MP NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल। भिडं के करथरा में पोलिंग बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता का सिर फोड़ने की घटना सामने आई है। गोरमी के अकलौनी में ईवीएम में लगी भाजपा की बटन पर फेवीक्विक डाले जाने की घटना भी हुई है। वहीं रौन के जैतपुरा गुड़ा में कब्जे को लेकर दो सिपाहियों से मारपीट हुई। दतिया बसई क्षेत्र के जैतपुरा गांव में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर विवाद हुआ।

भोपाल में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विवाद

भोपाल के विवेकानद मतदान केंद्र में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता में विवाद हो गया। कांग्रेस का आरोप है कि मतदान केंद्र परिसर में भाजपा को वोट देने के साथ 2 नंबर बटन दबाने के लिए जोर दिया जा रहा था। मतदाताओं का नाम पता भी नोट किया जा रहा था। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर विवाद हुआ। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए थे, इसके बाद भाजपा एजेंट को मतदान केंद्र से बाहर किया गया।

गोविंदपुरा विधानसभा के बूथ क्रमांक 275 भोपाल पब्लिक स्कूल में साइन मैच ना होने के कारण एजेंट को बैठने नहीं दिया गया। बूथ क्रमांक 343 आरआरएल गोविंदपुरा विधानसभा मशीन काम नहीं कर रही। बूथ क्रमांक 132 इंद्रपुरी में मतदान बहुत धीरे चल रहा है। इरिगेशन बूथ क्रमांक 129 की मशीन बंद है।

भोपाल में कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ा

भोपाल में गोविंदपुरा विधानसभा के बूथ क्रमांक 326 में भाजपा के 2 कार्यकर्ता घनश्याम साहू और धर्म वीर को बागसेवनिया पुलिस ले गई। वहीं दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 57 में कार्यकर्ता नईम अंसारी को कमला नगर पुलिस ले गई।

भिंड में कन्या स्कूल पोलिंग बूथ से सभी दलों के इलेक्शन एजेंटों को भगाया गया, नगर पालिका पोलिंग बूथ से भी एजेंटों को बाहर निकाला गया। कलेक्टर जे विजय कुमार ने सुरक्षाबलों को समझाइश दी।

चक्कर खाकर ईवीएम पर गिरी महिला

राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के नलखेड़ा में मतदान के दौरान एक महिला को चक्कर आ गए और वो ईवीएम पर ही गिर गई। इस वजह से ईवीएम का प्रिंटर खराब हो गया और उसकी जगह पर दूसरा प्रिंटर लगाया गया और फिर से मतदान शुरू हो गया।

शिवपुरी के पोहरी में मतदान को लेकर विवाद

शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र में मतदान को लेकर दो पक्षों में झड़प का मामला सामने आया है। पोहरी थाना अंतर्गत ग्राम लोखरी मतदान क्रम 161 पर कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने को लेकर आदिवासी व यादवों में झड़प की बात सामने आई। आदिवासियों ने आरोप लगाया है कि यादव समाज के लोग लाठी के दम पर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने के लिए दबाव बन रहे थे, जब आदिवासी नहीं माने तो लाठियों से यादवों द्वारा महिला व पुरुषों की पटाई की गई। इस मामले को लेकर मौके पर पुलिस प्रशासन पुहंच गया था, इसके बाद महिला और पुरुषों को मेडिकल के लिए ले जाया गया। घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!