BHOPAL में कांग्रेस MLA आतंकवादियों की मदद करना चाहता है: शिवराज सिंह | MP NEWS

Updesh Awasthee
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने विधायक आरिफ मसूद आतंकवादियों की मदद करने वाला बताया है। बुधवार को भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में चौहान ने कहा कि कांग्रेस विधायक आतंकवादियों की पैरवी कर रहा है। उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस का हाथ आतंकवादियों के साथ है? 

शिवराज ने कहा, "अभी हमने एक वीडियो देखा, जिसमें भोपाल से कांग्रेस विधायक मुख्यमंत्री कमलनाथ को हड़का रहे हैं, कह रहे हैं डीजी जेल को हटाओ, वरना हम देख लेंगे। कांग्रेस का एक विधायक आतंकवादियों की पैरवी कर रहा है, कांग्रेस का विधायक बाहर से जेल में सामान भेजना चाहता है, जेल की सुरक्षा रखनी पड़ेगी, कांग्रेस हम पर आरोप लगा रही है जबकि उनका विधायक सीएम तक को हड़का रहा है।"

चौहान ने कहा, "मैं इस बात के लिए चिंतित हूं कि कांग्रेस का एक विधायक आतंकवादियों की पैरवी कर रहा है। खुलेआम इस तरह की आतंकियों की वकालत करने से आतंकवाद बढ़ेगा। इसके पहले भी कांग्रेस आतंकियों के साथ खड़ी रही है।" बता दें कि यह वीडियो विधायक आरिफ मसूद का है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!