BHOPAL की प्राची व्यास ने इंदौर में जहर खाया, मौत | INDORE NEWS

इंदौर। अन्नापूर्णा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर स्कूल संचालक की पत्नी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। उसका सुबह पति से विवाद हो गया था। स्कूल संचालक ने ससुर को कॉल कर दिया था। सास से भी अनबन होती रहती थी। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

एएसआई कैलाश जाट (ASI Kailash Jat) के मुताबिक देर शाम अन्नापूर्णा स्थित निजी अस्पताल (private hospital) से सूचना मिली की मिश्रनगर निवासी प्राची (35) पति विश्वास व्यास को गंभीर अवस्था में भर्ती किया गया था। प्राची ने जहरीला पदार्थ खाया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एएसआई के मुताबिक विश्वास का सीतामऊ मंदसौर में स्कूल है। उसकी 2 मई 2008 में शादी हुई थी। उनके 4 और 6 वर्षीय बेटा और बेटी हैं। सूचना मिलने पर पिता नरेंद्र कुमार जोशी (कोलार रोड, भोपाल) और मां सावित्री इंदौर पहुंच गई। जोशी ने पुलिस को बताया कि घर में कलह होता रहता था। सास आशा से छोटी-मोटी बातों पर विवाद होता था। 

उसने कईं बार यह बात बताई थी और ससुराल से मायके ले जाने के लिए भी कहा था, लेकिन हमेशा बेटी को समझा देते थे। इस शुक्रवार को ऐसा क्या हुआ कि उसने कॉल नहीं किया और मौत चुन ली। जोशी ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे दामाद विश्वास का फोन आया था। उन्होंने कहा- प्राची से विवाद हो गया। जोशी को लगा छोटा-मोटा विवाद तो पति-पत्नी में होता रहता है। उन्होंने ध्यान नहीं दिया। दोपहर को विश्वास का फोन आया और कहा प्राची ने जहर खा लिया है। उसे ननद विभा अस्पताल लेकर पहुंची थी, लेकिन उसकी मौत हो गई। एएसआई के मुताबिक अभी परिजन के विस्तृत बयान लेना शेष है। मामले की जांच की जा रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !