भोपाल में मतदान समाप्त, दिग्विजय सिंह नाराज | BHOPAL CHUNAV SAMACHAR

भोपाल। लोकसभा चुनाव 2019 के 6वें चरण का मतदान समाप्त हो गया है। समाचार लिखे जाने तक कुछ मतदान केंद्रों पर लाइनें लगीं थीं जो 6 बजे से पहले पंक्तिबद्ध हो गए थे। भोपाल के बरखेड़ी में दिग्विजय सिंह नाराज नजर आए। वो यहां वोट प्रतिशत कम होने से नाराज बताए जा रहे हैं। 

मध्यप्रदेश में भोपाल लोकसभा सीट का चुनाव सबसे ज्यादा प्रतिष्ठापूर्ण और चर्चित चुनाव है। यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और भाजपा से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर मैदान में हैं। भोपाल भाजपा की पारंपरिक सीट है। ऐसे में लोगों को कांग्रेस के लिए वोट करने हेतु प्रेरित करना भी बड़ी चुनौती थी। शाम को भोपाल के बरखेड़ी के एक मतदान केंद्र पर कम मतदान होने पर दिग्विजय सिंह ने यहां के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डांट लगाई।

समय समाप्त होने के बाद भी कतारें
सभी संसदीय सीटों पर शाम छह बजे तक कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी होने की खबरें हैं। हालांकि मतदान केंद्रों के बाहर मुनादी कराई गई कि जितने लोग केंद्र के अंदर हैं, सिर्फ वे ही मतदान कर पाएंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!