भोपाल में धर्म और सत्य की जीत होगी: प्रज्ञा सिंह ठाकुर | BHOPAL CHUNAV NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल। न्यूज ऐजेंसी ANI से बात करते हुए भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मतदान के बाद कहा कि भोपाल में धर्म और सत्य की जीत होगी। दिग्विजय सिंह के वोट ना डालने पर बोलीं मै आग्रह करूंगी कोर्ट से चुनाव आयोग से कि जो प्रत्याशी अपना वोट ना करे तो उसका चुनाव बर्खास्त निरस्त कर देना चाहिए।

प्रचार करने का समय नहीं मिला

बता दें कि सन्यास लेने के बाद महामण्डलेश्वर स्वामी पूर्णचेतनानन्द गिरी बन चुकीं विहिप नेता प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भाजपा ने अंतिम समय पर भाजपा ज्वाइन करवाकर लोकसभा चुनाव का टिकट थमा दिया था। प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अपने प्रचार की रणनीति बनाने तक का समय नहीं मिला। राजनीति में आने के बाद भी वो पारंपरिक हिंदू नेता की तरह बयान देतीं चलीं गईं, इसलिए विवादों के बीच भी घिर गईं थीं। 

स्थानीय भाजपा नेताओं ने साथ नहीं दिया

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के प्रचार में ज्यादातर वो लोग निकले जो भाजपा का समर्थन तो करते हैं पंरतु प्रचार नहीं करते। प्रचार करते भी हैं तो जनसंपर्क के लिए गली गली नहीं जाते। भोपाल में प्रज्ञा सिंह ठाकुर की अपनी टीम सक्रिय थी। भोपाल के स्थानीय नेता प्रज्ञा सिंह ठाकुर से परिचित तक नहीं थे। प्रज्ञा की टीम ने भी स्थानीय नेताओं की आवभगत नहीं की अत: स्थानीय नेताओं ने प्रज्ञा ठाकुर के लिए उस तरह से काम नहीं किया जैसा कि उन्होंने 2014 में किया था। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!