रात 1 बजे, गर्ल्स हॉस्टल, दूसरी मंजिल, बाथरूम की खिड़की, पाइप से चिपका युवक, जमकर धुनाई हुई | BHOPAL NEWS

भोापाल। एमपी नगर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में रात करीब 1:30 बजे हंगामा हुआ। एक युवक की जमकर धुनाई की जा रही थी। युवक का नाम अनंत कुमार मंडल निवासी बिहार था। पता चला कि युवक दूसरी मंजिल पर स्थित हॉस्टल के बाथरूम की खिड़की के तांकझांक कर रहा था। वो बाथरूममें लड़कियों नहाते हुए को देखने के लिए पाइप के सहारे चढ़कर जाता था। पुलिस ने हॉस्टल संचालिका की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

टीआई मनीष राय के मुताबिक मूलत: बिहार निवासी 30 वर्षीय अनंत कुमार मंडल माय लॉजिस्टिक कुरियर कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय है। इस कंपनी का दफ्तर एमपी नगर जोन-1 स्थित एक बिल्डिंग में है। इसी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर होशंगाबाद निवासी महिला किराए पर गर्ल्स हॉस्टल संचालित करती है। सोमवार देर रात करीब सवा बजे हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा वॉशरूम गई। लाइट ऑन करते ही उसे बाथरूम की खिड़की के बाहर कुछ आहट महसूस हुई। बाहर की ओर झांककर देखा तो उसे एक युवक पाइप के सहारे खड़ा नजर आया।

छात्रा ने शोर मचाया तो प्रबंधन और अन्य स्टाफ ने मिलकर युवक को पकड़ लिया। युवक अनंत मंडल ही था, जो पाइप के जरिए दूसरी मंजिल तक पहुंच गया था। प्रबंधन ने मिलकर पहले तो अनंत की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उसे एमपी नगर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हॉस्टल संचालिका की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। ये भी पता लगाया जा रहा है कि कुरियर कंपनी ने आरोपी का पुलिस वेरिफिकेशन करवाया भी था या नहीं?
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !