राजगढ़ में ​बागियों को मनाने अचानक आए सहस्त्रबुद्धे और प्रभात झा | RAJGARH MP NEWS

अब्दुल वसीम अंसारी/राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए आज अचानक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा और विनय सहस्त्रबुद्धे आ पहुंचे। उन्होंने बागियों की मीटिंग बुलाई परंतु कोई नहीं आया। बैठक में मात्र 15 लोग उपस्थित थे। 

आज सुबह राजगढ़ में उस समय हलचल मच गई जब राजगढ़ मे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा और विनय सहस्त्रबुद्धे अचानक हेलिकॉप्टर से राजगढ़ पहुंच गए और होटल संस्कृति में राजगढ़ जिले के भाजपा के वरिष्ठ जनों की एक मीटिंग बुलाई, वहीं भाजपा के इस मीटिंग में सिर्फ 15 प्रमुख लोग पहुंचे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा से राजगढ़ के प्रत्याशी रोडमल नागर के लगातार हो रहे विरोध को देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा अचानक राजगढ़ पहुंचे और उन्होंने अचानक भाजपा के राजगढ़ जिले के वरिष्ठ जनों को बुलाकर एक मीटिंग बुलाई। 

आपको बता दें कि राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशी बनाए गए रोडमल नागर का लगातार पार्टी के कार्यकर्ता विरोध कर रहे थे, और अभी कुछ दिन पहले रोडमल नागर के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भोपाल में जाकर विरोध प्रदर्शन किया था। इस विरोध प्रदर्शन और लोकसभा क्षेत्र में लगातार हो रहे डैमेज को रोकने के लिए प्रभात झा और विनय सहस्त्रबुद्धे आज अचानक राजगढ़ पहुंचे थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !