झाबुआ में प्यार की सजा: पति को कंधे पर बिठाकर घुमाना पड़ा | MP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश के मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के भीमपुरी गांव में एक महिला को तालिबानी सजा दी गई। उसे ग्रामीणों ने पीटा और पति को कंधे पर बिठाकर सारे गांव मेें घुमाना पड़ा। यह सजा उसे इसलिए दी गई क्योंकि वो शादीशुदा होते हुए भी अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। 

मामला झाबुआ का है जहां भीमपुरी गांव की महिला की देवीगढ़ के एक युवक से शादी हुई थी। आरोप है कि पति के होते हुए भी महिला का पास के ही तलावली गांव के एक युवक से चक्कर था और महिला उसके साथ भाग गई थी। इसके बाद गांव वालों से तुगलकी फरमान सुना दिया।महिला को अपने पति को कंधे पर बैठाकर गांव भर में घुमाना पड़ा। वायरल हुए वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि महिला अपने पति को कंधे पर बिठाए हुए चल रही है और उसके पीछे चल रही भीड़ महिला को मार भी रही है। महिला की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। इतना ही नहीं, लोग इस वाकए का वीडियो बनाते रहे।

इस खबर के संज्ञान में आने के बाद झाबुआ के एसपी विनीत जैन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि महिला का अपमान करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। खबर के बाद AS, एसडीपीओ और थाना प्रभारी देवीगढ़ रवाना हो गए हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !