कमलनाथ को गुस्सा क्यों आया: अजय दुबे ने बताया | MP NEWS

भोपाल। बीते रोज प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि उन्होंने आरटीआई विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अजय दुबे को पद से हटा दिया है। अजय दुबे ने तत्समय बताया कि वो तो पहले ही पद त्याग चुके हैं। उनकी नियुक्ति दिल्ली से हुई थी और त्याग पत्र भी दिल्ली भेज दिया गया था। 

अब आरटीआई कार्यकर्ता अजय दुबे ने बताया कि आखिर कमलनाथ को गुस्सा क्यों आया। क्यों उन्हे बदनाम करने के लिए प्रेस रिलीज जारी किया। अजय दुबे ने लिखा है कि: मुख्यमंत्री कमलनाथ को गुस्सा इसलिए आया क्योंकि मैंने दम ठोक कर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल सहित प्रमुख सचिव मनोज गोविल और प्रमुख सचिव पल्लवी जैन गोविल के भ्रस्टाचार की रिपोर्ट उनको कार्यवाही हेतु भेजी। 

अजय दुबे ने प्रमाण सहित बताया कि छत्तीसगढ़ के बस्तर में पदस्थापना के दौरान अशोक वर्णवाल सहित अन्य दोनो अधिकारियों पर शिक्षाकर्मियों की भर्ती में भ्रस्टाचार का गंभीर आरोप प्रमाणित हुआ था। छग सरकार ने 2008 में कार्यवाही के लिए मप्र सरकार को लिखा लेकिन पूर्व शिवराज सरकार ने दोषियों को बचाया और अब कमलनाथ सरकार बचा रही है। अब देखना यह है कि क्या सीएम कमलनाथ इस मामले में कोई कदम उठाते हैं। 

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!