INDORE की अपूर्वा का एक ब्वॉयफ्रेंड भी है, वो रोहित को प्रताड़ित करती थी | CRIME NEWS

भोपाल। इंदौर की अपूर्वा जो रोहित शेखर तिवारी के साथ पहले लिव इन रिलेशनशिप में रही और फिर उसी से शादी कर ली, अब उसी की हत्या के मामले में जांच की जद में है। पुलिस उसे सबसे मुख्य संदिग्ध मान रही है। रोहित की मां भी अपूर्वा को ही टारगेट कर रही है। बताया जा रहा है कि अपूर्वा का एक ब्वॉयफ्रेंड भी है। उसके शादी से पहले संबंध हैं जो शादी के बाद भी जारी हैं। 

रोहित शेखर तिवारी हत्याकांड की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है, मामला और भी उलझता जा रहा है। हालांकि ये बात तो साफ हो गई है कि कातिल कोई बाहर को शख्स नहीं बल्कि घर के भीतर का व्यक्ति है। शक की सुई रोहित की पत्नी अपूर्वा की तरफ भी घूम रही है। मौत से करीब महीने भर पहले रोहित और अपूर्वा के बीच काफी झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद गुस्से में अपूर्वा घर छोड़ कर अपने मायके इंदौर चली गई थी। वो 15 दिन पहले ही वापस रोहित के पास आई थी। इतना ही नहीं। कहते हैं कि दोनों के तलाक पर आखिरी फैसला अगले महीने जून में होना था।

12 मई 2018 को शादी की थी 1 साल भी नहीं चली

रोहित और अपूर्वा की मुलाकात एक मैट्रोमोनियल साइट के ज़रिए 2017 में हुई थी। इसके बाद दोनों की पहली मुलाकात लखनऊ में हुई. इस मुलाकात के बाद करीब साल भर तक दोनों लिव इन रिलेशन में रहे। फिर 12 मई 2018 को रोहित और अपूर्वा ने शादी कर ली थी। शादी दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में हुई थी। शादी के कुछ वक्त बाद ही रोहित और अपूर्वा के बीच झगड़ा शुरू हो गया था।

रोहित और सिद्धार्थ की प्रॉपर्टी पर अपूर्वा की नजर थी

रोहित की मां के मुताबिक अपूर्वा अक्सर रोहित से लड़ती थी और उसे परेशान करती थी। रोहित का किसी महिला से संबंध को लेकर भी अपूर्वा का उससे झगड़ा होता था। उज्जवला का इल्ज़ाम है कि उनके दोनों बेटे रोहित और सिद्धार्थ की प्रॉपर्टी पर अपूर्वा की नजर थी। रोहित की मां उज्जवला ने बताया कि रोहित और उसकी पत्नी अपूर्वा के बीच पिछले कुछ समय से तलाक की बात चल रही थी। जब भी आपस में झगड़ा होता था तो इस बारे में बात होती थी।

झगड़ा करके मायके चली गई थी, 30 मार्च को वापस आई थी

तलाक को लेकर कई बार चर्चा होने के बाद यह तय हुआ था कि इस पर जून में फैसला होगा। मियां-बीवी में पिछले महीने भी झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद 3 से 29 मार्च तक अपूर्वा अपने मायके में रही थी। इसके बाद अपूर्वा 30 मार्च को वापस डिफेंस कॉलोनी आई थी। यूपी और उत्तराखंड के सीएम रहे दिग्गज कांग्रेसी नेता एनडी तिवारी की मौत के बाद रोहित अकेला उनकी तमाम प्रॉपर्टी का वारिस था। रोहित की मां उज्जवला का आरोप है कि अपूर्वा और उसका परिवार रोहित की तमाम जायदाद को हड़पना चाहता था।

अपूर्वा का ब्वॉयफ्रेंड भी है

इतना ही नहीं इस मामले में एक एंगल ये भी है कि शादी से पहले अपूर्वा का एक ब्वॉयफ्रेंड भी था। घरवालों का मानना है कि वो उससे अभी भी बात किया करती थी। वहीं अपूर्वा और रोहित अलग-अलग कमरों में सोते भी थे। दोनों के बीच अब संबंध केवल नाम मात्र के थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !