किराएदार की सूचना पुलिस को दी तो उसकी पत्नी ने रेप केस दर्ज करा दिया | BHOPAL NEWS

भोपाल। एक अपराधी और उसकी पत्नी शरीफ इंसान बनकर किराए पर रहने के लिए आए। मकान मालिक ने पुलिस वेरिफिकेशन के लिए सूचना दी तो किराएदार की पत्नी ने मकान मालिक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करा दिया। इधर पुलिस को पता चला कि किराएदार तो आदतन अपराधी है। यह भी पता चला कि किराएदार की पत्नी ने मकान मालिक को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर 1 लाख रुपए की मांग की है। पुलिस ने दंपती के खिलाफ अड़ीबाजी का केस भी दर्ज कर लिया है।

एएसपी मनु व्यास के मुताबिक ये घटनाक्रम टीला थाना क्षेत्र का है। 20 वर्षीय गर्भवती महिला पति के साथ इलाके में किराए से रहती है। ये मकान उसने 15 दिन पहले ही किराए पर लिया है। महिला का पति आदतन बदमाश है और मार्च 2019 में ही कलेक्टर ने उसके खिलाफ जिला बदर का आदेश जारी किया है। तीन जिलों से बाहर रहने के आदेश का उल्लंघन करते हुए वह भोपाल में ही रह रहा था। मकान मालिक ने पुलिस वेरिफिकेशन कराने के लिए आईडी प्रूफ मांगा तो उसने जानकारी नहीं दी। इसके बारे में मकान मालिक ने टीला जमालपुरा पुलिस को बता दिया। आरोपी को लगा कि वह फंस जाएगा। इसके बाद उसने मकान मालिक को झूठे केस में फंसाने की धमकी दे दी। ऐसा न करने के एवज में उसने एक लाख की अड़ी डाल दी थी।

पुलिस ने कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच उसकी गर्भवती पत्नी मकान मलिक के खिलाफ ज्यादती का केस दर्ज करवा दिया। पुलिस का कहना है कि ज्यादती के मामले की जांच के बाद ही गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर दंपती के खिलाफ अड़ीबाजी का केस भी दर्ज कर लिया है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !