साध्वी प्रज्ञा सिंह ने उमा भारती को उनकी ही भाषा में जवाब दिया | BHOPAL MP NEWS

भोपाल। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह चौहान एक साथ कई मोर्चों पर लड़ रहीं हैं। प्रतिद्वंदी दिग्विजय सिंह और तमाम दूसरे विरोधियों के अलावा अपने घर में भी उन्हे काफी जूझना पड़ रहा है बावजूद इसके प्रज्ञा सिंह के तेवर नरम नहीं पड़े हैं। आज उन्होंने साध्वी उमा भारती को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया। 

मीडिया से बातचीत करते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने जवाब दिया कि उमा भारती जब भी मिलती हैं, वे मेरा बहुत सम्मान करती हैं। मैं उमा दीदी से कई बार कह चुकी हूं कि मेरा इतना सम्मान मत करो। बता दें कि उमा भारती ने सबसे पहले कटनी में कहा था कि साध्वी प्रज्ञा महान संत है। उनकी तुलना मेरे से नहीं की जा सकती है। मैं तो साधारण मूर्ख किस्म की प्राणी हूं। इसके बाद आज पन्ना में कहा साध्वी प्रज्ञा मेरे से बहुत बड़ी हैं, वह महामंडलेश्वरी हैं, मेरी तुलना उनसे नहीं की जा सकती मैं किसी काम की नहीं हूं।'

भाजपा में बन रहा है नया गुट

भाजपा में प्रज्ञा दीदी का एक नया गुट तैयार हो रहा है। इसमें भाजपा के अलावा विश्व हिंदू परिषद एवं अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी हैं। इसी गुट के कारण भाजपा के ज्यादातर नेताओं ने प्रज्ञा सिंह के प्रचार से किनारा कर लिया है। भाजपा की ओर से केवल शिवराज सिंह एक मात्र प्रभावशाली चेहरा उनके साथ नजर आता है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!