MP NEWS / सहायक समिति प्रबंधक करोड़पति निकला: लोकायुक्त का छापा

कटनी। जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने कटनी मेें सहायक समिति प्रबंधक हेतराम पटेल के घर पर बुधवार को सुबह दबिश दी। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर कालाधन की तलाश में यह छापामारी की गई। लोकायुक्त टीम ने दावा किया है कि सहायक समिति प्रबंधक हेतराम पटेल व परिवार के नाम 1 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली है। जबकि 1993 से 2019 तक उसकी आय 15 लाख रुपए होनी चाहिए थी। 

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सहायक समिति प्रबंधक हेतराम पटेल और उसके पारिवारिक सदस्यों के नाम से करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपए की संपत्ति मिली है। इसमें करीब 45 लाख रुपए की कृषि भूमि, देवरी गांव में 25 लाख का एक मकान, 6 दुकान, कटनी के रोशन नगर में 20 लाख का एक दो मंजिला मकान समेत 35 लाख के पिकअप, बोलेरो, कार और स्कूटी और बाइक शामिल हैं।

पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज 

लोकायुक्त ने दस्तावेज और करीब एक लाख रुपए नकद जब्त कर सहायक समिति प्रबंधक व उसके सेल्समेन बेटे आशीष देव पटेल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

सेल्स मैन से प्रमोट होकर सहायक समिति प्रबंधक बना 

हेतराम पटेल 1993 से 2014 तक सेल्समैन था। 2014 में पदोन्नत होकर सहायक समिति प्रबंधक बना। 2014 से 2019 तक वह इस पद पर रहा। अब तक की सेवा के दौरान उसकी अर्जित आय करीब 15 लाख रुपए होनी चाहिए थी।

आय से अधिक संपत्ति का मामला 

आय से अधिक संपत्ति के संदेह के आधार पर छापामार कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान सहायक समिति प्रबंधक और उसके बेटे के पास आय से अधिक संपत्ति मिली है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 
जेपी वर्मा, डीएसपी, लोकायुक्‍त जबलपुर

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !