MP NEWS | भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट वायरल, असली या फर्जी पर संशय

भोपाल। लोकसभा चुनाव 2019 अपने चरम पर है और मध्यप्रदेश में प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हो पाई है। इसी बीच भाजपा के कुछ प्रत्याशियों की एक लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इस लिस्ट में शिवराज सिंह चौहान को भोपाल से जबकि सुमित्रा महाजन को इंदौर से प्रत्याशी बताया गया है। 

जारी लिस्ट में देवास से राजेन्द्र वर्मा, विदिशा से ज्योति शाह, भोपाल से शिवराज सिंह चौहान, गुना शिवपुरी लोकसभा से प्रभात झा, इंदौर से सुमित्रा महाजन, छिंदवाड़ा से चौधरी चंद्रभान सिंह और ग्वालियर से माया सिंह के नाम दर्ज हैं। ये सभी अपनी अपनी सीटों से प्रबल दावेदार भी हैं। 

लिस्ट असली या फर्जी


यह लिस्ट असली है या फर्जी इस पर संशय बना हुआ है। इस लिस्ट के बाद भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर का एक मैसेज भी वायरल हुआ जिसमें लिस्ट को फर्जी बताया गया है परंतु लोकेंद्र पाराशर के आधिकारिक ट्वीटर हेंडल @LokendraParasar पर इस संदर्भ में कोई जानकारी नहीं है। भाजपा के आधिकारिक हेंडल @BJP4MP पर भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !