साधना सिंह जिताऊ केंडिडेट हैं तो गुना से लड़ा दो: घर के भीतर शिवराज का विरोध | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भाजपा में विरोध मुखर होता जा रहा है। विदिशा विधानसभा से उन्होंने अपने राइट हेंड मुकेश टंडन को चुनाव लड़ाया था, लेकिन करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। अब वो विदिशा लोकसभा से अपनी पत्नी साधना सिंह को चुनाव लड़ाना चाहते हैं परंतु इसका भी विरोध शुरू हो गया है। विदिशा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह सीट शिवराज सिंह को उपहार में मिली थी, यह उनकी उपार्जित की हुई सीट नहीं है। 

शिवराज सिंह चौहान के रिश्तेदार और किसान नेता रवीश चौहान ने विरोध में मोर्चा खोल दिया है। साधना सिंह को टिकट मिलने की अटकलों के बीच बीजेपी किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री रवीश सिंह चौहान ने ऐलान कर दिया है कि अगर साधना सिंह को विदिशा से टिकट दिया तो मैं उनके खिलाफ चुनाव लडूंगा। उन्होंने कहा, 'शिवराज सिंह चौहान विधानसभा चुनाव में बुधनी से और उनकी पत्नी साधना सिंह विदिशा से दावेदारी जताते हैं, ऐसे में पार्टी का आम कार्यकर्ता कहां जाए।

रवीश चौहान ने ये भी कहा कि साधना सिंह को किसी टफ सीट से चुनाव लड़ना चाहिए। आसान सीट से तो कोई भी चुनाव लड़ सकता है। रवीश चौहान ने कहा साधना सिंह को गुना या छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ना चाहिए। शिवराज के रिश्तेदार रवीश ने ये भी कहा कि अगर साधना सिंह चुनाव लड़ेंगी तो शिवराज सिंह चौहान पर परिवारवाद का आरोप लग जाएगा। रवीश चौहान ने ये भी सलाह दे दी कि साधना सिंह को खुद आगे आकर दावेदारी से इंकार करना चाहिए।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!