लड़के ने होर्डिंग लगाकर लड़की से ब्रेकअप कर लिया | LOVE STORY

Updesh Awasthee
डेस्क। लव स्टोरी में और कितनी स्टोरी बनती हैं यह तो कोई नहीं जानता, परंतु कुछ लव स्टोरियां दुनिया भर में चर्चित जरूर हो जातीं हैं। ऐसी ही एक लव स्टोरी इन दिनों सुर्खियों में है। एक लड़के ने सड़क किनारे होर्डिंग लगाया। इसमें लड़की का फोटो छापा और नीचे अपना मैसेज लिखकर ब्रेकअप कर लिया। 

गर्लफ्रेंड से धोखा मिलने पर इस लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को इस तरह सबक सिखाया, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। लड़के को उसकी गर्लफ्रेंड ने धोखा दे दिया था, जिसके बाद लड़के ने एक बिलबोर्ड रेंट पर लेकर उस पर लड़की का फोटो प्रिंट कराया और उसे रोड पर लगाकर लड़की से ब्रेकअप कर लिया। इस बिलबोर्ड पर महिला के फोटो के साथ मैसेज लिखा है, 'तुमने मेरा दिल तोड़ा है। तुमने मुझे धोखा दिया है। मैं तुमसे ब्रेकअप करना चाहता हूं।'

ट्वीटर पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें बिलबोर्ड के सामने वही लड़की एक लड़के से झगड़ा कर रही है। बताया जा रहा है कि इस तरह से ब्रेकअप करने के कारण दोनों के बीच लड़ाई हो रही है। इसके बाद क्या हुआ, पता नहीं चला परंतु यह लव स्टोरी अब दुनिया भर में वायरल हो रही है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!