FB FRIEND से होटल में संबंध बनाए, दिल्ली में LOVE MARRIAGE की, लौटकर FIR करा दी | MP NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल। BHOPAL की स्टेशन बजरिया पुलिस ने एक अजीब सा केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार एक लड़की के पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि वो दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) अंतर्गत गुरुग्राम में है। पुलिस उसे मुक्त कराने पहुंची तो लड़की ने बताया कि उसने लव मैरिज (LOVE MARRIAGE) कर ली है अब वापस नहीं जाएगी। पुलिस लौट आई। फिर लड़की के पिता गुरुग्राम पहुंचे। वो उसे वापस लिवा लाए। यहां लड़की ने अपने ही प्रेमी पति के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करा दिया। लड़की ने आरोप लगाया है कि लड़का शादी से मुकर गया। अब पुलिस जांच कर रही है कि असली कहानी क्या है। धोखा किसने किसको दिया।

स्टेशन बजरिया पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय युवती की पहचान एक साल पहले गुरुग्राम में रहने वाले शैलेंद्र (Shailendra) नाम के युवक से हुई थी। इसके बाद उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरु हो गया। 18 दिसंबर-2018 को शैलेंद्र भोपाल आकर स्टेशन बजरिया स्थित एक होटल में ठहरा था। उसने फोन करके युवती को होटल बुलाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद शैलेंद्र युवती को अपने साथ दिल्ली ले गया। वहां मंदिर में शादी करने के बाद गुरुग्राम में दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे।

बेटी के लापता होने पर उसके पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच में पुलिस को युवती के गुरुग्राम में होने की जानकारी मिली। इस आधार पर 23 जनवरी-2019 को पुलिस टीम गुरुग्राम पहुंच गई लेकिन वहां युवती ने पुलिस से कहा कि वह अपनी मर्जी से रह रही है। साथ ही पुलिस के साथ भोपाल (BHOPAL) लौटने से मना कर दिया था। इसके 10 दिन बाद युवती के पिता गुरुग्राम पहुंचे और किसी तरह मना कर बेटी को अपने साथ घर ले आए थे। गुरुवार को युवती ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शैलेंद्र के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज करा दी। इस आधार पर पुलिस ने शैलेद्र के खिलाफ विभिन्ना धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!