DIGVIJAY SINGH ने शिवराज सिंह से कहा: आओ बहस करें, चुनाव लड़ें | BHOPAL NEWS

भोपाल। राजगढ़ लोकसभा सीट से टिकट मांग रहे दिग्विजय सिंह को सीएम कमलनाथ ने रणनीति के तहत भोपाल से टिकट दिला दिया। दिग्विजय सिंह ने भी इस चुनौती को स्वीकार कर लिया है। शिवराज सिंह चाहते हैं कि उन्हे भोपाल से टिकट मिल जाए ताकि वो इतिहास और भाजपा के शीर्ष पर अपना स्थान आरक्षित कर सकें। दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह को चुनौती दी है कि वो सामने आकर चुनाव लड़ें एवं उनसे खुली बहस करें। 

भाजपा के 5 साल के रिपोर्ट कार्ड पर चुनाव होगा

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने कहा ये राष्ट्र का चुनाव है। भाजपा के 5 साल के रिपोर्ट कार्ड पर चुनाव होगा। उन्होंने कहा- मोदी सरकार के खिलाफ बेरोज़गारी, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, खाते में 15 लाख पहुंचाने का वादा, विदेशों में काला धन, चुनावी मुद्दे रहेंगे। दिग्विजय सिंह ने कहा-इस बार का लोकसभा चुनाव पीएम नरेंद्र मोदी के कुराज के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। सिर्फ भोपाल में ही नहीं मोदी के रिपोर्ट कार्ड पर देश मे चुनाव लड़ा जाएगा। उनका काम करने का तरीका, वक्तव्य पर वो चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा के लोग मुझसे डरते हैं

दिग्विजय सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए कहा कि वो मुझसे सार्वजनिक मंच पर बहस क्यों नहीं करते। उन्होंने कहा भाजपा मुझसे डरती है इसलिए अनर्गल बातें करती है। जिसे लड़ना है चुनाव मैदान में आए। कांग्रेस नेता ने प्रियंका गांधी के ट्रेन से अयोध्या जाने पर कहा कि महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, राहुल गांधी ने भी ट्रेन से सफर किया है। प्रियंका जा रही हैं तो उसमें किसी को आपत्ति क्यों है। प्रियंका उन लोगों से भी मिलीं, जिनसे आज तक कोई नहीं मिला था।

राम मंदिर आंदोलन में भाजपा नेताओं ने करोड़ों कमाए

दिग्विजय सिंह ने कहा, 1985 में भाजपा संकट में थी। उसके बाद उसने राम मंदिर का मुद्दा उठाया। भाजपा तब से लोगों को गुमराह करती आ रही है। भाजपा ने राम मंदिर के नाम पर नोट और वोट कमाए। इनके लोगों ने करोड़ो रुपए कमाए। अयोध्या में भाजपा ने मंदिर तोड़ा था, आज राम लला टैंट में है और बीजेपी ने अपना एसी दफ़्तर बनवा लिया। दिग्विजय सिंह ने कहा कांग्रेस ना तो कमज़ोर है ना कभी कमजोर थी। हमने धर्म का रास्ता कभी नहीं छोड़ा। कांग्रेस पार्टी, धर्म का दुरुपयोग राजनीति में नहीं करती। हर धर्म अच्छा नागरिक बनने का रास्ता दिखता है।

इस बार हम पूरे मध्यप्रदेश में अपनी ताकत दिखाएंगे

राहुल गांधी का बचाव करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा नेहरू गांधी परिवार से नफरत करती है। भाजपा का एजेंडा और चरित्र ही नफरत और नफरत फैलाना है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी के पाकिस्तान में दीवाली मनाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा, ये इन लोगों का जुमला है। उन्होंने बीजेपी से पूछा- बिहार में हार के बाद क्या पाकिस्तान में पटाख़े फूटे थे। उन्होंने कहा कि इस बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस पिछली बार के मुकाबले 5-6 छह गुना ज़्यादा सीट जीतेगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !