BSP के पूर्व विधायक सहित कई BSP व BJP कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल | MP NEWS

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal nath) की उपस्थिति में आज यहां त्योंथर बीएसपी (BSP) के पूर्व विधायक राजकुमार उरमलिया रीवा की श्रीमती गीता मांझी (Mrs Geeta Manjhi) छतरपुर के मोहम्मद समीर, कटनी से रविन्द्र कुमार वर्मा ‘गुज्जू’, इरशाद राइन और प्रभू मकपद ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चन्द्रप्रभाष शेखर, महामंत्री राजीव सिंह, प्रदीप अहिरवार, देवदत्त सोनी, कौशलेश द्विवेदी उपस्थित थे।

बसपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में मुबारक अली सतना, लोकसभा प्रभारी सिद्धनाथ साहू, सीधी लोकसभा प्रभारी हरचरण अहिरवार, कटनी लोकसभा प्रभारी इंजीनियर कमलेश चौधरी, जबलपुर जिला अध्यक्ष कोमल अहिरवार, टीकमगढ़ लोकसभा प्रभारी मास्टर गोपालदास, दमोह लोकसभा प्रभारी लवलेश आदिवासी, सेक्टर प्रभारी संजय भाटी, बैतूल जिला कोषाअध्यक्ष राजमणि मांझी, विधानसभा क्षेत्राध्यक्ष अविनाश पाटील, सीपीआई सीहोर जिलाअध्यक्ष विष्णु सोलंकी, हरदा जिला प्रभारी भगीरथ कहार टीकमगढ़ जिला सचिव दुर्जन खान, सिरमौर नगर पंचायत के पूर्व प्रत्याशी अनिल सोनी, विदिशा बसपा के रामबाबू, सीहोर कार्यकारी जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण अहिरवार, पूर्व प्रत्याशी और जिला महासचिव दिनेश अहिरवार, त्योंथर जनपद सदस्य महेश यादव, जनपद सदस्य बसंत लाल, संजय गुप्ता रीवा, और प्रमोद अहिरवार होशंगाबाद शामिल थे। 

सिलवानी के अनेक भाजपा पदाधिकारी कांग्रेस मे शामिल

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी चन्द्रप्रभाष शेखर(Chandraprash Shekhar, महामंत्री राजीव सिंह और मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता के समक्ष आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सिलवानी के अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य धर्मवीर सिंह राजा के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। ये सभी रायसेन के बीसीसी प्रेसीडेन्ट मुमताज खान और विगत विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र पटेल के साथ आये थे।

इनके साथ सिलवानी के भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सूर्यजीत सिंह, जनपद सदस्य धर्मदास जी, जनपद सदस्य महेश ककोड़िया, विशालसिंह  धुर्वेे, पुरूषोत्तम सिंह उइके, संदीप ठाकुर सोनू, जनपद सदस्य हरिलाल मर्सकोले, हाकमसिंह सल्लाम, मुकेश साहू, बृजेश भलानी, कपिल ठाकुर, सुरेन्द्रजीत सिंह, रवि दीवान, राजकुमार जगेत, सूरज उइके, धनसिंह ठाकुर, अमित ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, राजीव धाकड़, सोनू राजपूत, सचिन ठाकुर, राघव पटेल, रामकृष्ण मरकाम, इन्द्रजीत सिंह, मुन्नालाल, लखन पोर्ते, विधरा टेकाम, रामरतन ठाकुर, अर्जन ठाकुर, साधुलाल, बृजेश ठाकुर, राजेश केवट, परम केवट, टीकाराम केवट, रामधार राजपूत और लखन पटेल कांग्रेस में शामिल हूए।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !