शत्रुघ्न सिन्हा BJP में कुछ दिन और गुजारेंगे | NATIONAL NEWS

Bhopal Samachar
पटना। पटना साहिब से टिकट ना देकर अमित शाह ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता व बिहार के चर्चित राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा फ्रीहेंड दे दिया है। अब वो कभी भी कांग्रेस में जा सकते हैं। खबर आई थी कि आज वो कांग्रेस ज्वाइन करने वाले हैं, उनकी तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा भी की गई थी। लेकिन अब बात बदल गई है। शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा में कुछ दिन और गुजारेंगे। 

शत्रुघ्न सिन्हा को कांग्रेस ज्वाइन करने के संशय के पीछे ये वजह मानी जा रही है कि आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बिहार कांग्रेस के नेताओं की आपात बैठक चल रही है जिसमें बिहार में पार्टी को मिली नौ सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम को लेकर मंथन चल रही है।कांग्रेस बिहार में किसी भी हाल में उम्मीदवारों को लेकर कोई समझौता करने के मूड में नहीं है। वो राजद के सामने नतमस्तक नहीं होना चाहता, जिसे लेकर आज दिल्ली में होने वाली प्रेस कांफ्रेंस को भी कैंसिल कर दिया गया है।

पहले से आ रही खबरों के मुताबिक नेता सह अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा गुरुवार को कांग्रेस में शामिल होने वाले थे। शत्रुघ्न सिन्हा आज दोपहर एक बजे दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले थे। माना जा रहा है कि सिन्हा पटना साहिब से केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद के सामने ताल ठोकते नजर आएंगे, लेकिन फिलहाल यह सबकुछ स्थगित हो गया है। 

हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मास्टर ऑफ सिचुएशन बताया था। उन्होंने राहुल की मिनिमम इनकम गारंटी की तारीफ करते हुए कहा था कि इसकी घोषणा करना 'मास्टर ऑफ सिचुएशन' राहुल गांधी का मास्टरस्ट्रोक है। पटना साहिब की सीट को लेकर पहले भी शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि सिचुएशन चाहे जो रहे लोकेशन वही रहेगा। तो, अब शत्रुघ्न सिन्हा के सामने भाजपा नेता रविशंकर होंगे। इससे पहले सोमवार को कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने भी साफ कर दिया था कि शत्रुघ्न सिन्हा 28 मार्च को कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!