फरवरी माह में हिंदुओं के व्रत एवं त्यौहार | VRAT or TYOHAR FEB 2019

VRAT TYOHAR
फ़रवरी प्रेम का महीना माना जाता है। पतझड़ के मौसम के बाद जब बसंत का मौसम आता है तो न केवल पेड़-पौधों में नई हरियाली आती है बल्कि लोगों के मन में भी मौसम का खुमार चढ़ कर बोलता है। शायद इसीलिए इसे प्यार का महीना कहा जाता है। फ़रवरी माह की शुरुआत से पहले ही यदि हम इस विषय में जान लें कि इसमें कौन से व्रत-त्योहार पड़ेंगे तो पहले से ही इसकी तैयारी करनी आसान हो जाएगी क्योंकि अंतिम समय में किसी चीज की तैयारी करने पर कई महत्वपूर्ण चीजें छूट भी जाती हैं।

फ़रवरी माह का पहला त्योहार तिल द्वादशी है और इस माह का सबसे बड़ा त्योहार प्रेम का पर्व वेलेंटाइन डे है। आइए जानते हैं फ़रवरी माह में पड़ने वाले त्योहारों की लिस्ट:
1 फरवरी  2019  शुक्रवार    तिल द्वादशी
2 फरवरी  2019  शनिवार   प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी, शिव चतुर्दशी व्रत, मेरु त्रयोदशी – जैन, मसिक शिवरात्रि व्रत
4 फरवरी  2019  सोमवार    स्नान-दान-श्राद्ध की अमावस्या, मौनी अमावस्या, कुंभ-शाही स्नान पर्व, माघ अमावस्या, त्रिवेणी अमावस्या
5 फरवरी  2019  मंगलवार     गुप्त नवरात्रि शुरू
6 फरवरी  2019  बुधवार       गुरु गोकुलदास जयंती
7 फरवरी  2019  गुरुवार      चंद्र-दर्शन, मु.म. जमादि उस्सानी हि. 1440
8 फरवरी  2019  शुक्रवार    विनायक गणेश चतुर्थी व्रत, गणेश जयंती, त्रिपुरा चतुर्थी, कुन्द चतुर्थी व्रत, वरदा चतुर्थी
10 फरवरी 2019 रविवार       बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा, तक्षक पूजा, मत्याधार-लेखनी पूजा – बंगाल, कुंभ पर्व का तीसरा स्नान, स्कन्द षष्ठी
11 फरवरी   2019 सोमवार     शीतला षष्ठी व्रत, दरिद्रयहरण षष्ठी, मन्दार षष्ठी
12 फरवरी 2019 मंगलवार       रथ  सप्तमी, अचला सप्तमी व्रत, सूर्य सप्तमी, नर्मदा जयंती
13 फरवरी 2019 बुधवार          भीष्म अष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी, बुधाष्टमी, कुंभ संक्रांति
14 फरवरी 2019 गुरुवार           वेलेंटाइन डे, रोहिणी व्रत, महानंदा नवमी, माघी दशमी – मिथिला
15 फरवरी 2019 शुक्रवार           जया-अजा-एकादशी व्रत – स्मार्त*, भैमी एकादशी
16 फरवरी 2019 शनिवार            जया एकादशी व्रत – वैष्णव, भीष्म द्वादशी, आमलकी द्वादशी, वाराह द्वादशी
17 फरवरी 2019 रविवार            प्रदोष व्रत
18 फरवरी 2019 सोमवार          अग्न्युतस्त्व – उड़ीसा
19 फरवरी 2019 मंगलवार        माघ पूर्णिमा, पूर्णिमा उपवास, गुरु रविदास जयंती, ललिता जयंती, स्नान- दान-व्रत की माघी पूर्णिमा, शतभिषा के सूर्य, फाल्गुन आरंभ *उत्तर
22 फरवरी 2019  शुक्रवार           संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत
24 फरवरी  2019  रविवार           यशोदा जयंती
25 फरवरी  2019 सोमवार             शबरी जयंती
26 फरवरी 2019  मंगलवार            जानकी जयंती, कालाष्टमी
27 फरवरी 2019 बुधवार               कालाष्टमी, सीताष्टमी, अष्टका श्राद्ध, होराष्टमी – कश्मीर, महर्षि दयानन्द सरस्वती जयंती

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !