बड़वानी में इस्लामिक जमातें TOURIST वीजा पर थीं, बाहर निकाल दिया: IG इंटेलीजेंस

भोपाल। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में इंडोनेशिया ( Indonesia ) और थाईलैंड ( Thailand ) से टूरिस्ट वीजा  ( Tourist Visas ) पर आईं इस्लाम धर्म की जमातें धर्म का प्रचार कर रही थीं। पुलिस ने इन जमातों को जिले से बाहर कर दिया है और राज्य शासन ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को जमातों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा है। वहीं जमातों में शामिल लोगों पर पुलिस ने प्रतिबंध लगाने की अनुशंसा की है।

पुलिस मुख्यालय के इंटेलीजेंस आईजी मकरंद देउस्कर ( Intelligence IG Makrand Deusser ) ने पत्रकारवार्ता में बताया कि इंडोनेशिया और थाईलैंड से दो फरवरी को जमातें बड़वानी आई थीं। इंडोनेशिया के पांच और थाईलैंड के सात लोग जमातों में शामिल थे, जिनकी गारंटी विदेशियों के एक फार्म में बड़वानी जिले के सदर ने ली थी। इनके पास टूरिस्ट वीजा था और ये लोग एक धार्मिक स्थल में रुके थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि ये लोग धर्म का प्रचार कर रहे हैं। टूरिस्ट वीजा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइन में धर्म के प्रचार को वीजा शर्तों का उल्लंघन बताया गया।

देउस्कर ने बताया कि वीजा शर्तों का उल्लंघन होने पर विदेशियों की गारंटी लेने वाले जिले के सदर को नोटिस दिया गया है। वहीं, दोनों देशों के लोगों की जमातों को जिले से बाहर रवाना कर दिया है। जब देउस्कर से पूछा गया कि वे कहां गईं तो उन्होंने कहा कि टूरिस्ट वीजा में वे देश के किसी भी शहर में घूम सकते हैं। मगर वीजा शर्तों का उल्लंघन होने पर केंद्रीय गृह मंत्रालय उनकी निगरानी करने लगता है। 

प्रतिबंध लगाने की अनुशंसा
इंडोनेशिया और थाईलैंड की जमातों में शामिल लोगों के वीजा शर्तों के उल्लघंन करने पर प्रतिबंध लगाने की अनुशंसा की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय यह कार्रवाई करेगा। 
यांगचेंग डोलकर बुटिया, एसपी, बड़वानी
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!