भोपाल में विरानी की नियुक्ति से SHIVRAJ SINGH समर्थक नाराज | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने बीते रोज 11 जिलाध्यक्षों को बदला। इनमें से एक नाम विकास विरानी भी है जो भोपाल के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। शिवराज सिंह समर्थक भाजपाई इससे नाराज हैं। जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल (लिली) के नेतृत्व में शिवराज सिंह समर्थक नेताओं की पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान के निवास मीटिंग हुई। 

बताया जा रहा है कि भोपाल जिलाध्यक्ष रहे सुरेंद्रनाथ सिंह को हटाने की चर्चा के दौरान विकल्प के तौर पर भगवानदास सबनानी के नाम के जिक्र आया था, परंतु रामेश्वर शर्मा की आपत्ति के बाद सबनानी के नाम पर विचार नहीं किया गया। फिर पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, सांसद आलोक संजर और महापौर आलोक शर्मा का नाम रखा गया। इन नामों को लेकर स्थानीय नेता एक मत नहीं हुए तो सुरेंद्रनाथ सिंह से ही कहा गया कि वे अपनी टीम में से ही नाम रखें। तब महामंत्री लिली अग्रवाल, उपाध्यक्ष अशोक सैनी व राम बंसल का नाम सुरेंद्रनाथ ने संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी को सौंपा। 

लेकिन बाद में सीन बदला और विरानी का नाम लिस्ट में प्रकाशित हो गया। बताया जा रहा है कि लिली के साथ जिले के उपाध्यक्ष राम बंसल व केवल मिश्रा, जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष नितिन दुबे, दिनेश यादव, दिनेश पांडे और आठ मंडल अध्यक्ष भी थे। शिवराज सिंह से मिलने के बाद लिली अग्रवाल तुरंत सुरेंद्रनाथ सिंह के निवास पर गए और मुलाकात की जानकारी दी। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!