हे भगवान, कर्मचारियों से सेलेरी स्लिप के लिए रिश्वत वसूली जा रही है | MP EMPLOYEE NEWS

भोपाल। मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष कन्हैयालाल लक्षकार ने बताया कि फरवरी माह में सभी कर्मचारियों को आयकर गणनापत्र आहरण अधिकारियों को प्रस्तुत करना होते है। इसके अभाव में वेतन आहरण नही हो सकता है।

आयकर गणनापत्र भरने के लिए प्रमाणित वार्षिक वेतन पर्ची की आवश्यकता होती है जो नि:शुल्क उपलब्ध करवाने की जवाबदारी आहरण अधिकारियों की है। कतिपय आहरण अधिकारी इसके लिए अवैध वसूली करते है जो गलत है। यह भ्रष्ट आचरण है और अपराध के दायरे में आता है। सेलेरी स्लिप प्रदान करना विभाग की जिम्मेदारी और कर्मचारी का अधिकार है। यदि समय रहते उपलब्ध नहीं कराएंगे तो संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। 

मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ प्रदेश के समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों से मांग करता है कि सभी कर्मचारियों को प्रमाणित वार्षिक वेतन पर्ची निशुल्क उपलब्ध कराए ताकि समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित हो सके। जिन अधिकारियों ने वार्षिक वेतन पर्ची उपलब्ध कराने में तत्परता दिखाई उनका धन्यवाद ज्ञापित करते है।

भोपाल समाचार की अपील
यदि कोई व्यक्ति सेलेरी स्लिप देने के लिए रिश्वत की मांग करता है तो कृपया उसके वीडियो या वॉइस रिकॉर्डिंग कर लें। उचित होगा कि लोकायुक्त को सूचित करें और ऐसे भ्रष्ट व्यक्ति को गिरफ्तार करवाएं। उचित मार्गदर्शन के लिए आप लोकायुक्त पुलिस भोपाल के फोन नंबर 0755 254 0939 पर संपर्क कर सकते हैं। या फिर हमें भेज दें। हम उसे प्रमुख सचिव तक पहुंचाएंगे। बताने की जरूरत नहीं कि इसके बाद होने वाली जांच संबंधित के लिए कितनी महंगी पड़ेगी। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !