नीखरा, पचौरी और सिंह में से किसी एक को योजना आयोग में स्थापित करने की तैयारी | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार तो बन गई लेकिन कांग्रेस के ज्यादातर दिग्गज हार गए। केवल नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ही शर्मनाक हार लेकर नहीं लौटे बल्कि सुरेश पचौरी भी इसी लिस्ट का एक नाम है। इसके अलावा होशंगाबाद से सांसद रह चुके वरिष्ठ नेता रामेश्वर नीखरा और राजेंद्र कुमार सिंह भी हैं। माना जा रहा है कि तीनों में से किसी एक को योजना आयोग का उपाध्यक्ष बनाया जाएगा। 

मंत्रीमंडल विस्तार के लिए मंथन जारी
सीएम कमलनाथ अपनी कैबिनेट में 29 विधायकों को मंत्री बनाकर ला चुके हैं। कांग्रेस में फिलहाल एदल सिंह कंसाना, राजवर्धन सिंह, बिसाहूलाल सिंह और केपी सिंह वेटिंग में हैं। इधर निर्दलीय विधायक विधायक सुरेंद्र सिंह ठाकुर और विक्रम सिंह राणा का नाम नए मंत्रियों की लिस्ट में फाइनल माना जा रहा है। बसपा ने 2 मंत्री पद मांगे हैं। कम से कम 1 तो दिया ही जाएगा। सपा के 1 विधायक को भी मंत्री बनाया जाना है। इधर मंत्रीमंडल में केवल 6 सीटें शेष हैं। अत: समस्या फिर सामने आ गई है। 

बताया जा रहा है कि कमल नाथ ने शनिवार को दिल्ली प्रवास के दौरान इस बारे में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की है। हालाकि अभी मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख तय नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि फरवरी सत्र से पहले ऐलान हो जाएगा। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!