कांग्रेस कमेटी की साइट पर: सीएम कमलनाथ, अजय सिंह नेता प्रतिपक्ष | MP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की बेवसाइट सर्फ करेंगे तो आप चौंक जाएंगे। यहां सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों में ही कांग्रेस के नेता मौजूद हैं। सत्ता पक्ष में कांग्रेस के जीते हुए लोग और विपक्ष में कांग्रेस के हारे हुए प्रत्याशी हैं। 

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की आधिकारिक बेवसाइट mpcongress.org में काफी सारे गड़बड़ झाले नजर आ रहे हैं। कांग्रेस की बेवसाइट पर अजय सिंह को नेताप्रतिपक्ष बताया जा रहा है जबकि मध्यप्रदेश में अब कांग्रेस की सरकार है और नेता प्रतिपक्ष भाजपा विधायक गोपाल भार्गव हैं। मजेदार बात तो यह है कि नेता प्रतिपक्ष एक विधायक ही होता है और अजय सिंह तो अब विधायक भी नहीं हैं। 

कोई बहाना नहीं बना सकते
इस मामले में कांग्रेस नेता कोई बहाना नहीं बना सकते कि बेवसाइट अपडेट नहीं हुई है, क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव नहीं बल्कि कमलनाथ ही हैं। हां यह जरूर कहा जा सकता है कि कांग्रेस की बेवसाइट को अपडेट करने का काम किसी पटवारी को दे दिया गया है जो विधानसभा सत्र शुरू हो जाने के बाद भी कांग्रेस विधायकों की लिस्ट अपलोड नहीं कर सका। ज्यादातर लिंक पर Error Page दिखाई दे रहा है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !