JYOTISH: क्या अंतर है इंदिरा गांधी और प्रियंका गांधी में, यहां पढ़िए | POLITICAL NEWS

NEWS ROOM
NEW DELHI: 2019 ELECTION से पहले कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को महासचिव बनाकर अपना तुरुप का इक्का भी चल दिया है। बहुत समय पहले से इस बात का कयास लगाया जा रहा था, जो आज पूरा हो गया। प्रियंका गांधी में लोग इंदिराजी की छवि देखते हैं, उनके द्वारा कांग्रेस भारतीय राजनीति में अपनी पुरानी जगह तथा उत्तरप्रदेश और बिहार मॆ अपनी पैठ बनाना चाहती है, अपने भाई राहुल और अपनी घर की पार्टी के लिये प्रियंका कहां तक मदद कर सकती है आइए ज्योतिष विशेषज्ञों से पूछते हैं। 

INDIRA GANDHI की जन्मपत्रिका का विश्लेषण


इंदौर के ज्योतिष विशेषज्ञ प.चंद्रशेखर नेमा "हिमांशु" का कहना है कि किसी के जैसे शक्ल दिखने से या उस खानदान मॆ जन्म लेने से कोई किसी महान व्यक्ति जैसा नही हो जाता है जैसा की प्रियंका गांधी के विषय मॆ सोचा जा रहा है। प्रियंका की दादी इंदिरा गांधी की पत्रिका अपने आप मॆ एक विलक्षण पत्रिका है, उनकी कुंडली मॆ छह ग्रह आपस मॆ एक दूसरे से राशि परिवर्तन कर रहे हैं, ऐसी पत्रिका बहुत कम देखने मॆ आती है। 

PRIYANKA GANDHI की जन्म कुंडली का अध्ययन एवं पूर्वानुमान


जबकि प्रियंका की पत्रिका मॆ केवल एक राशि परिवर्तन है, इसके अलावा भी प्रियंका की पत्रिका और इंदिराजी की कुंडली का कोई मेल नही है। प्रियंका गांधी का जन्म वृषभ लग्न और वृश्चिक राशि मॆ हुआ है, लग्न मॆ शनि और राज्य मॆ शुक्र का राज्य और लग्न स्थान के बीच राशि परिवर्तन हुआ है, शनि महाराज लग्न मॆ बैठकर राज़राजेश्वर योग का सृजन कर रहा है, लेकिन आठवें स्थान मॆ स्थित सूर्य ने उन्हे राजनीति से दूर रखा, वर्तमान मॆ प्रियंका शुक्र की दशा मॆ शनि के अंतर मॆ चल रही है, इसी शनि ने उन्हे सक्रिय राजनीति मॆ ला दिया है, यह शनि का अंतर उन्हे 2021 तक उन्हे राजनीति मॆ नई ऊंचाई देगा, इसके पश्चात आठवें स्थान मॆ स्थित बुध की दशा उनके लिये इतनी अच्छी नही रहेगी, इसके बाद आने वाली सूर्य और चंद्र की दशा उनके लिये अकारक है, यह दशा इतने अच्छे परिणाम नही देगी, वर्तमान मॆ चल रहा शुक्र मॆ शनि का अंतर उत्तरप्रदेश मॆ कांग्रेस को बड़ी सफलता दिलायेगी, सपा और बसपा को इससे भारी नुकसान होगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!