JABALPUR MP में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, BHOPAL में विरोध प्रदर्शन | POLITICAL NEWS

Bhopal Samachar
जबलपुर। भाजपा नेता एवं मंडल अध्यक्ष मगन सिद्दिकी पर जानलेवा हमला हुआ है। उन्हे अस्पताल दाखिल किया गया है। मगन का कहना है कि उन पर 4 लोगों ने हमला किया और हमलावर कांग्रेस कार्यकर्ता थे। हमले का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है परंतु 2019 में भाजपा नेताओं के साथ हिंसा का यह 7वां मामला है। इस खबर के आते ही भोपाल में स्थानीय भाजपा नेता एकजुट हो गया और उन्होंने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। समाचार लिखे जान तक प्रदर्शन जारी था। 

हनुमानताल थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार बीजेपी नेता मगन सिद्दीक़ी ने खुद के ऊपर हुए जानलेवा हमले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है। मडंल अध्यक्ष मगन सिद्दीकी का आरोप है कि उनके ऊपर कांग्रेस कार्यकर्ता हनीफ और जानी के साथ दो अन्य लोगों ने हमला किया। मगन सिद्दीकी की शिकायत पर हनुमानताल थाना ने आरोपी हानिफ, जानी और अन्य दो के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुछ प्रमुख घटनाएं
इंदौर: कमोडिटी कारोबारी संदीप अग्रवाल उर्फ संदीप तेल की हत्या कर दी गई। संदीप भाजपा नेताओं को चंदा देता था। 
मंदसौर: नगरपालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की हत्या की गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में भाजपा नेता मनीष बैरागी को गिरफ्तार किया है परंतु एक्स सीएम शिवराज सिंह को पुलिस की कार्रवाई पर भरोसा नहीं। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की है। 
बड़वानी: भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे की हत्या कर दी गई। उनकी सिर कुचली हुई लाश 20 जनवरी को एक खेत में मिली। 
गुना: किसान परमाल कुशवाहा की हत्या कर दी गई। दोपहर में वो पुलिस से मदद मांगने गया था, शाम को हत्या हो गई। भाजपा ने परमाल को भाजपा का सदस्य बताया है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!