खेल अधिकारी अब जिला पंचायत के अंडर, | CM HELPLINE: अधिकारियों की वेतनवृद्धि रोकीं | MP NEWS

भोपाल। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी के नियंत्रणकर्ता अधिकारी अब मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत होगें। जिला खेल अधिकारी सीईओ के मार्गदर्शन में काम करेगें। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के पूर्वादेश में खेल एवं युवा कल्याण अधिकारियों को पदनाम सहित आहरण संवितरण अधिकारी घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक को नियंत्रणकर्ता अधिकारी बनाया गया था।

ग्वालियर|शहरवासियों की शिकायतों का निराकरण नहीं करते हुए सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें बंद करने वाले अधिकारियों पर नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा ने कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने हेल्पलाइन के पोर्टल पर जांच कराई। इसमें पाया गया कि नोडल अधिकारी सीवर संधारण महिपत सिंह मगरैया ने 286, 

सहायक स्वास्थ्य अधिकारी किशोर चौहान ने 23, राजीव जैन ने 19, श्रीकृष्ण शर्मा ने 19, अजय ठाकुर ने 17 और कृष्णकांत पाराशर ने 9 शिकायतों का निराकरण नहीं किया। आयुक्त ने सभी सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों की एक-एक वार्षिक वेतनवृद्धि रोक दी है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !