व्यापमं घोटाला: पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा समेत 8 आरोपियों को CBI की क्लीनचिट | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। देश भर में कुख्यात हुए व्यापमं घोटाले में CBI का क्लीनचिट अभियान जारी है। सीबीआई ने आज स्पेशल कोर्ट में चालान पेश किया जिसमें पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता लक्ष्मीनारायण शर्मा, OSD ओपी शुक्ला समेत 8 अन्य को क्लीनचिट दे दी। 

सीबीआई ने आज परिवहन आरक्षक भर्ती घोटाले में स्पेशल कोर्ट में 74 पेज का चालान पेश किया गया। इस चालान में 26 लोगों को आरोपी बनाया गया परंतु व्यापमं घोटाले में STF की जांच में दोषी पाए गए लक्ष्मीकांत शर्मा, OSD ओपी शुक्ला समेत 8 अन्य को CBI ने क्लीनचिट दोषी नहीं माना। 

बता दें कि व्यापमं घोटाले में लक्ष्मीकांत शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। उन्हे लम्बे समय तक जेल में रहना पड़ा था। कांग्रेस इस मामले में लगातार सीबीआई पर पक्षपात करने एवं भाजपा नेताओं के खिलाफ सबूत ना जुटाने का आरोप लगाती रही है। यह मामला कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है। 

इधर भाजपा नेता एवं लक्ष्मीकांत शर्मा के समर्थकों ने उत्सव मनाना शुरू कर दिया है। जेल में रहते हुए भी लक्ष्मीकांत शर्मा ने कई बार कहा था कि वो व्यापमं घोटाले के कारण नहीं बल्कि राहू की महादशा के कारण जेल में है। महादशा समाप्त होते ही वो निर्दोष साबित हो जाएंगे। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!