SAGAR की लड़की, VIDISHA के नाबालिग लड़के को भगा ले गई | MP NEWS

विदिशा। यहां 27 साल की एक लड़की 15 साल के नाबालिग लड़के को बहला फुसलाकर भगा ले गई है। लड़की सागर की रहने वाली है जबकि लड़का विदिशा का है। कुरवाई थाने में नाबालिग लड़के के अपहरण का मामला दर्ज है परंतु उसमें लड़की को अब तक आरोपित नहीं किया गया है। वहीं लड़की की गुमशुदा होने की सूचना दर्ज की गई है। घटना को 3 महीने हो गए। पुलिस दोनों का कुछ भी पता नहीं लगा पाई है। मामला इश्क का है परंतु लड़का नाबालिग है। 

कुरवाई दिगंबर जैन मंदिर के पास रहने वाले 15 साल के नाबालिग किशोर के पिता ने बताया कि करीब 3 महीने पहले 26 सितंबर को उनका बेटा स्कूल के लिए निकला था। बाद में वह वापस अपने घर नहीं लौटा। अपहरण का प्रकरण कुरवाई थाने में दर्ज कराया था। इसके अलावा सागर के गोपालगंज की रहने वाली 27 साल की एक युवती भी उसी दिन से गायब है। इस मामले में एसपी विदिशा को ज्ञापन देकर भी गुहार लगाई है। 

तो ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

कुरवाई के नाबालिग किशोर के पिता ने बताया कि करीब 6 महीने पहले उन्होंने अपनी 18 साल की बेटी का रिश्ता सागर की लापता हुई युवती के बड़े भाई से करने के लिए संपर्क किया था। युवती के बड़े भाई की उम्र 29 साल होने से रिश्ता पक्का नहीं हुआ था। लड़के की फोटो लापता युवती ने मेरे नाबालिग बेटे के वाट्सअप नंबर पर भेजी थी। इसके बाद से ही मेरे नाबालिग बेटे और सागर की 27 साल की युवती के बीच लगातार संपर्क चल रहा था। 26 सितंबर से दोनों के लापता हैं उनकी लास्ट लोकेशन 26 सितंबर की रात को पारसनाथ मंदिर बड़ा बजरिया बीना ट्रैस हई थी। 

इस मामले में कुरवाई थाना प्रभारी शकुंतला बामनिया ने कहा कि लड़के और युवती के गायब होने की जानकारी परिजनों को भी है। 26 सितंबर को बीना में उनकी लास्ट लोकेशन ट्रैस हुई थी। इसके बाद कोई अपडेट नहीं मिला है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !