इस PHOTO का कैप्शन बताओ, महिंद्रा CAR इनाम पाओ | BUSINESS NEWS

भोपाल। यह मौका आपके पास है, क्योंकि आप भोपाल समाचार के नियमित पाठक हैं। जानेमाने कारोबारी आनंद महिंद्रा (ANAND MAHINDRA) ने ट्विटर पर एक चैलेंज दिया है। यह फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लोगों को इसका कैप्शन  बताने के लिए कहा है। ऐलान किया है कि जो सबसे अच्छा कैप्शन बताएगा उसे महिंद्रा की नई मॉडल कार गिफ्ट की जाएगी। पिछले 24 घंटे में करीब 7000 लोग इसमें भाग ले चुके हैं। 

रोचक बात ये है कि जब इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए खुद आनंद महिंद्रा की पत्नी ने अपना जवाब दिया, तो उन्होंने अपनी पत्नी की तारीफ तो की, लेकिन उन्हें 'रिलेटेड पार्टी' बताते हुए प्रतियोगिता में शामिल होने से रोक दिया।

दरअसल आनंद महिंद्रा ने शनिवार को एक तस्वीर ट्वीटर पर पोस्ट की। उन्होंने लिखा, 'जब ये तस्वीर मेरे व्हाट्सऐप वंडरबॉक्स में आई, तो इसका एक बढ़िया कैप्शन सोचने में मैंने एक असफल कोशिश की। मैं हार स्वीकार करता हूं और इसके प्रतियोगिता के लिए शुरू करता हूं। जीतने वाले दो कैप्शन को महिंद्रा के कलेक्शन से डाई-कास्ट मॉडल कार मिलेंगी।' उन्होंने ट्वीट के साथ मॉडल कार की तस्वीर भी पोस्ट।

जिस तस्वीर का कैप्शन लिखना है, इसमें एक व्यक्ति सिर पर एक पहिए की ट्रॉली गाड़ी रखकर साइकिल चला रहा है। इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया, 'शब्दों की जानकार मेरी पत्नी की इंट्री है- He’s head-over-wheels in love.. (प्यार में लट्टू हो जाना), लेकिन वो एक 'रिलेटेड पार्टी' है इसलिए प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकती हैं।' आनंद महिंद्रा के इस चैलेंज को बड़ी संख्या में लोगों ने स्वीकार किया और थोड़ी ही देर में कमेंट की भरमार लग गई। अब सभी को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है।

क्या करना होगा / What to do


हम आनंद मंहिद्रा का चैलेंज वाला ट्वीट पोस्ट कर रहे हैं। 
नीचे क्लिक करके आप सीधे आनंद महिंद्रा के ट्वीटर हेंडल पर चले जाएंगे। 
वहां कमेंट बॉक्स में जाकर अपना केप्शन दर्ज कर सकते हैं। 
आप एक से अधिक केप्शन भी दर्ज कर सकते हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !