असिस्टेंट कमिश्नर संदीप जैन रिश्वत लेते गिरफ्तार: लोकायुक्त | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। लोकायुक्त पुलिस ने दावा किया है कि उसने एक छापामार कार्रवाई में मध्यप्रदेश के सागर जिले में पदस्थ जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त संदीप जैन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि असिस्टेंट कमिश्नर संदीप जैन छात्रावासों से हर माह 5000 रुपए रिश्वत की मांग करते थे। 

बताया गया है कि जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त संदीप जैन को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है । वीर सिंह अहिरवार, अधीक्षक शासकीय सीनियर बालक छात्रावास केसली में पदस्थ है। उन्होंने लोकायुक्त पुलिस सागर में शिकायत की कि सहायक आयुक्त संदीप जैन हर माह 5000 रुपए रिश्वत की मांग करते हैं। ना देने पर कार्रवाई करने की धमकी देते हैं। 

शिकायत के बाद आज आज आवेदक को सुबह 20000 रुपए लेकर अरिहन्त विहार कालोनी स्थित निवास पर भेजा और जैसे ही यह रुपए उन्होंने अधिकारी को थमाए लोकयुक्त की टीम ने छापामार कार्रवाई कर दी और अधिकारी को रंगेहाथों पकड़ लिया। लोकायुक्त इंस्पेक्टर सन्तोष जमरा और बी एम द्विवेदी ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!