MP ELECTION RESULT 2018 हाईलाइट्स, पढ़िए कुछ प्रमुख घटनाक्रम और बयान

Bhopal Samachar
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में पूर्वानुमान के अनुसार कांटे की टक्कर के शुरूआत हुई है। यहां हम आपको बताएंगे कुछ प्रमुख खबरें जो चुनाव परिणाम के दिन घटीं। इस पेज को शाम तक लगातार अपडेट किया जाएगा। कृपया रिफ्रेश करते रहें या कुछ देर बाद ​फिर से विजिट करें। 

मप्र: भाजपा 17, कांग्रेस 14, अन्य 02 सीटें जीते। 
इंदौर। मतगणना स्थल पर कांग्रेसियों का हंगामा, महूँ विधानसभा की मतगणना के दौरान मतदान केंद्र 187 पर 45 वोट ज्यादा निकलने पर कांग्रेस ने किया हंगामा। 
मायावती ने कहा वो किसी भी हालत में भाजपा के साथ नहीं जाएंगी। उन्होंने अपने सभी जीतने वाले प्रत्याशियों को दिल्ली बुला लिया है लेकिन कहा है कि वो कांग्रेस के साथ भी नहीं हैं। फैसला दिल्ली में होगा।
हमने कांग्रेस को अंडरएस्टिमेट किया था: कैलाश विजयवर्गीय
ग्रेस की बढ़ी सीटों पर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय भी हैरान हैं। उन्होंने साफगोई से कहा कि उन्होंने राज्य में कांग्रेस को अंडरएस्टिमेट किया था। वहीं बीजेपी खुद को ओवरएस्टिमेट कर रही थी। विजयवर्गीय ने मनमुताबिक परिणाम न आने के लिए अपनी कमियां गिनाने के साथ-साथ कांग्रेस की तारीफ करने से भी नहीं चूके। उन्होंने इसका श्रेय कांग्रेस नेता कमलनाथ को देते हुए उनकी न सिर्फ तारीफ की, बल्कि ये भी कहा कि इस बार राज्य में कांग्रेस में बिखराव नहीं हुआ. इस बार कांग्रेस चुनाव में एकजुट होकर लड़ी। इसी के चलते परिणाम अभी तक बीजेपी के पक्ष में नहीं आए।

भिंड में प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री लाल सिंह आर्य ने शुरुआती रुझानों को देखते हुए कहा कि एससी/एसटी एक्ट और 'माई का लाल' से नुकसान हुआ है।
अमित शाह ने सीएम शिवराज सिंह और राष्ट्रीय संग़ठन महामंत्री रामलाल से बात की। मध्यप्रदेश में सरकार बनाने के लिए नई रणनीति पर विचार। प्लान बी।
मुख्यमंत्री निवास पर बीजेपी नेताओं की अहम बैठक शुरू। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह मौजूद हैं। मध्य प्रदेश में आए चुनाव परिणामों को लेकर मंथन किया जा रहा है। ​बीजेपी की सरकार बनाने की संभावना पर भी चर्चा जारी।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा: जनादेश बदलाव का स्पष्ट संकेत दे रहा है। कांग्रेस के सभी जाँबाज़ साथियों से उम्मीद करता हूँ कि पूरी जिम्मेदारी से जनता की आशाओं पर खरे उतरेंगे।
डिंडोरी। शहपुरा विधानसभा क्षेत्र से मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे पीछे चल रहे।
नवजोत सिंह सिद्धू बोले: 2019 में लाल किले पर झंडा फहराएंगे राहुल गांधी।

भाजपा के संबित पात्रा ने कहा: यह नतीजे राज्यों तक ही सीमित हैं, इनका 2019 के आम चुनावों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 
कैलाश विजयवर्गीय भाजपा ने कहा: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में हम निश्चित रूप से सरकार बनाएंगे। राजस्थान के जो शुरुआती रुझान आ रहे हैं, उनके अनुसार वहां भी हम सरकार बनाएंगे।
अखिलेश यादव सपा ने कहा: जब एक और एक मिलकर बनते हैं ग्यारह... तब बड़े-बड़ों की सत्ता हो जाती है नौ दो ग्यारह.। 

सचिन पायलट(कांग्रेस): इन चुनावों में भाजपा के खिलाफ गुस्सा चरम पर दिखा। लोग पिछले पांच वर्षो में महंगाई में वृद्धि, किसानों की दुर्दशा, अर्थव्यवस्था ध्वस्त होने पर सवालों का जवाब चाहते हैं। 
वसुंधरा राजे, सीएम, राजस्थान(भाजपा): विधानसभा चुनाव में इस बार जनता नया इतिहास रचेगी। हमने विकास के बल पर प्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकाला है। पार्टी विकास के रास्ते ही सत्ता में फिर लौटेगी।


रायसेन। मतगणना के दौरान 6 ईवीएम में आई तकनीकी खराबी। सेकंड राउंड में इन मशीनों की गिनती रोकी गई। साँची के मतदान केंद्र क्रमांक 33 और 34 में मशीन खराब। उदयपुरा के मतदान केंद्र नं.17, 18, 23, 15 की EVM मशीनों में तकनीकी खराबी। मतगणना बाद होगी इन मशीनों की काउंटिंग। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!