KAMAL NATH के खिलाफ BIHAR में परिवाद दायर | NATIONAL NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। बिहार और यूपी के लोगों को अपमानित करने के आरोप में मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। बिहार के बेतिया के सीजेएम कोर्ट में यह केस दर्ज किया गया है। कमलनाथ ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि ये सब जगह है अन्य राज्यों में भी है। मैंने कौन सी नई बात की है? स्थानीय लोगों को तरजीह मिलनी चाहिए। 

जानकारी के मुताबिक बेतिया कोर्ट में अधिवक्ता मुराद अली ने मध्य प्रदेश के नये सीएम कमलनाथ के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया है। परिवाद में उन्होंने कहा कि कमलनाथ के बयान से बिहार व यूपी के लोग अपमानित महसूस कर रहे हैं। इस पर सीजेएम ने संज्ञान लेते हुए सुनवाई के लिए दंडाधिकारी मानस कुमार की बेंच में केस को ट्रांसफर कर दिया है। बताया जाता है कि इस मामले की अगली सुनवाई अगले साल 3 फरवरी को होगी। 

गौरत​लब है कि सीएम कमलनाथ ने पद संभालते ही बिहार व यूपी को लेकर विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 70 परसेंट नौकरियां बिहार व यूपी के लोग ले लेते हैं। इसके बाद से उनकी राजनीतिक गलियारे में किरकिरी हो गई है। ​बिहार में सियासत गरम है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!