KAMAL NATH मंत्रिमंडल: 2 बैठकों के बाद भी नहीं बनी बात, राज्यपाल के पास सूचना भेजी

भोपाल। मध्यप्रदेश के कांग्रेस सरकार में मंत्रियों के नाम तय करने में मशक्कत का दौर जारी है। कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ 2 बार बैठक कर चुके हैं परंतु अब तक कोई लिस्ट फाइनल नहीं हो पाई है। इधर सरकार की तरफ से राज्यपाल महोदय को सूचना भेजी गई है कि शपथ ग्रहण समारोह 25 दिसम्बर को दोपहर 03 बजे हो सकता है। 

ये हैं मंत्री पद के दावेदार
मालवा-निमाड़ :  सज्जन सिंह वर्मा, हुकुमसिंह कराड़ा, विजय लक्ष्मी साधौ, बाला बच्चन, तुलसी सिलावट, उमंग सिंघार, जीतू पटवारी, राज्यवर्द्धन सिंह दत्तीगांव, दिलीप सिंह गुर्जर या रामलाल मालवीय।
महाकौशल : एनपी प्रजापति, तरुण भानौत, दीपक सक्सेना, लखन घनघोरिया, ओमकार सिंह मरकाम, सुखदेव पांसे, हिना कावरे।

ग्वालियर-चंबल : डॉ. गोविंद सिंह, केपी सिंह, एंदल सिंह कंसाना, लाखन सिंह, प्रद्युमन सिंह, इमरती देवी।
मध्य : आरिफ अकील, डॉ. प्रभुराम चौधरी, पीसी शर्मा, लक्ष्मण सिंह या जयवर्द्धन सिंह।
बुंदेलखंड :  ब्रजेंद्र सिंह राठौर,  गोविंद सिंह राजपूत, हर्ष यादव, विक्रम सिंह।
विंध्य : बिसाहू लाल, कमलेश्वर पटेल। 

निर्दलीय : चार बार के विधायक प्रदीप जायसवाल और सुरेंद्र सिंह उर्फ शेरा।
विधानसभा अध्यक्ष :  डॉ. गोविंद सिंह, केपी सिंह, डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ, एनपी प्रजापति में किसी एक को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !