DIGVIJAY SINGH ने अजय सिंह के साथ की बंद कमरे में बातचीत | MP NEWS

भोपाल। करीब आधा दर्जन विधायकों के सीट छोड़ने के एलान के बाद कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह अजय सिंह से मिलने उनके सरकारी आवास पहुंचे। बंद कमरे में उन्होंने अजय सिंह से करीब आधा घंटे तक चर्चा की, इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक गोविंद सिंह, जयवर्धन सिंह के अलावा विंध्य इलाके के 2 विधायक भी मौजूद थे। 

हालांकि चर्चा को दिग्विजय सिंह और अजय सिंह दोनों ने ही सौजन्य भेंट बताया। दिग्विजय सिंह ने मीडिया से कहा कि वे सिर्फ अजय सिंह के साथ चाय पीने आये थे और इसके कोई और सियासी मायने न निकाले जाएं। वहीं जिस तरह से आज एक के बाद एक कई विधयकों ने सीट छोड़ने और उस पर अजय सिंह को चुनाव लड़ाने का ऐलान किया उससे पार्टी में एक अलग तरह की स्तिथि बनी है।

हालांकि अजय सिंह से जब फिर चुनाव लड़ने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हैं। राजनीतिक जानकारों की माने तो किसी एक सीट पर उपचुनाव करा कर अजय सिंह के लिए जगह बनाना आसान नहीं होगा और कांग्रेस को जो जीत का आंकड़ा मिला है उसमें पार्टी कोई रिस्क लेना भी नहीं चाहेगी। उस स्थिति में जब सीएम पद के लिए भी 6 माह के अंदर उपचुनाव कराया जाना तय है।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!