BJP के प्रदेश अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया, हार की जिम्मेदारी स्वीकारी | MP NEWS

NEWS ROOM
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार के बाद जहां केंद्र से लेकर प्रदेश की राजनीति में मायूसी का मौहाल है, वहीं शिवराज सिंह चौहान के बाद प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह ने हार स्वीकार करते हुए अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पास भेजा है.

पिछले 15 सालों से प्रदेश की सत्ता में राज कर रही बीजेपी को इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा है. वहीं हार स्वीकारते हुए राकेश सिंह ने इस्तीफे की पेशकश की है. उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को इस्तीफा भेजा है.  हालांकि शाह ने इसे टालते हुए डटकर काम करने को कहा है.

राकेश सिंह को प्रदेश की सत्ता बचाने का जिम्मा सौंपा गया था. जहां उन्हें इस बार प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन राकेश सिंह चौथी बार बीजेपी की सरकार बनाने में नाकामयाब रहे. गौरतलब है कि 2014 के चुनाव में राकेश सिंह को जबलपुर से निर्वाचित किया गया था. जिसे देखते हुए उन्हें महाकौशल से लाकर प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!