बेटी का BIRTHDAY मनाकर महिला ने सुसाइड कर लिया, पति नकली नोट मामले में जेल गया था | MP NEWS

NEWS ROOM
देवास (एमपी)। घर में बेटी के दूसरे जन्मदिन की खुशियां थीं, पति जेल से पैरोल पर छूटकर आए हुए थे। इस राहत भरे माहौल में माता-पिता को भी ससुराल में बुलवा लिया, घर पर बर्थडे की धूमधाम के तीन घंटे बाद ही माया कुशवाह ने सल्फास खाकर जान दे दी। मृतका माया देवास ननि में पार्षद राजकुंवरबाई व डॉ. डीएस कुशवाह की बेटी थी।

तीन दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था पति...

घटना से ससुराल और मायके वाले सकते में हैं। बताया जा रहा है कि महिला पारिवारिक कारण से परेशान थी। पति परीक्षित आपराधिक मामले में आरोपी है और तीन दिन पूर्व ही पैरोल पर छूटकर लौटा था। पिता डॉ. कुशवाह ने बेटी की मौत की पुष्टि की है। कारणों को लेकर वे कुछ नहीं बता सके। घटना गुरुवार देर शाम की है। कोतवाली पुलिस और सिविल लाइंस पुलिस को देर शाम तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

परिवार ने अंतिम संस्कार कर दिया और पुलिस को मौत की ही जानकारी नहीं

मृतका के पिता डॉ. कुशवाह ने बताया- दामाद पैरोल पर आया हुआ था। सब कुछ ठीक था। बेटी माया के न्योते पर 29 नवंबर को दोपहर तीन बजे तो उसकी बेटी मान्या का जन्मदिन मनाया। सब कुछ खुशी-खुशी हुआ और तीन घंटे बाद ही माया के जहरीला पदार्थ खा लेने की खबर मिली। तुरंत देवास से इंदौर के बाम्बे हॉस्पिटल ले गया लेकिन जान नहीं बच सकी। मौत से पहले भी वह कुछ नहीं बता पाई, बार-बार बेसुध हो रही थी, सिर्फ इतना कहा कि मैंने गेहूं में रखने की दवा खाई है।

महिला की मौत पर न पुलिस को खबर, न प्रशासन को पता

महिला की मौत को लेकर पुलिस प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। अफसरों को पता ही नहीं था, जबकि गंभीर हालत से देवास के बाद ही इंदौर ले जाया गया था और मौत के अंतिम संस्कार भी कर दिया। नायब तहसीलदार से लेकर टीआई व सीएसपी तक को कोई पुख्ता जानकारी नहीं थी। हालांकि देर रात सीएसपी ने इस बात की पुष्टि की। जेल प्रशासन ने बताया आरोपी परीक्षित कुशवाह जिला जेल का बंदी है और तीन दिन पूर्व ही पैरोल पर छोड़ा गया है। वह नकली नोट छापने के केस में आरोपी है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!