SAGAR में स्ट्रांग रूम के बाहर दर्जनों EVM मशीनें पकड़ी गईं, हजारों का हुजूम | MP ELECTION

NEWS ROOM
भोपाल। चुनाव बाद सागर में हंगामा हो गया है। खबर आ रही है कि यहां दर्जनों ईवीएम मशीनें पकड़ी गईं हैं जो स्ट्रांग रूम में नहीं थीं। बाहर से इन्हे लाकर चुपके से स्ट्रांग रूम में डिपॉजिट करने की कोशिश की जा रही थी। मामला बड़ा है और सागर से लेकर भोपाल तक हलचल तेज हो गई है। विवेक तन्खा ने आरोप लगाया है कि गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने EVM मशीनें बदलने की कोशिश की है। 

Collector's office में हजारों का हुजूम, चर्चाओं का बाजार गर्म


खबर लिखे जाने तक सागर कलेक्टर कार्यालय के सामनें हजारों लोगों को हुजूम लगा हुआ था। भीड़ में कांग्रेस नेताओं की बड़ी संख्या थी। भाजपा के कुछ कार्यकर्ता भी वहां मौजूद थे। बताया जा रहा है कि ईवीएम मशीनों की कुल संख्या 45 है। यह भी बताया जा रहा है कि ये सभी मशीनें खुरई विधानसभा सीट की हैं। चर्चा यह भी है कि मशीनें मध्यप्रदेश के गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह के होटल दीपाली में रखी हुईं थीं। 

प्रशासन की ओर से नहीं आया आधिकारिक बयान


इस मामले में अब तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। मतदान के बाद आज की ब्रीफिंग में भी जिला निर्वाचन अधिकारी सागर की ओर से यह नहीं बताया गया था कि स्ट्रांग रूम में कुछ मशीनों का आना बाकी है। इसके कारण मामला संदिग्ध हो गया है। अधिकारी मामले को संभालने की कोशिश कर रहे हैं जबकि कांग्रेस ने हंगामा मचा दिया है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!