RAJGARH: दिग्विजय सिंह के एक और नजदीकी ने कांग्रेस छोड़ी, भाजपा में शामिल | MP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति में अजीब तरह का दल बदल चल रहा है। सीएम शिवराज सिंह के नजदीकियों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वाइन की थी। इधर दिग्विजय सिंह के नजदीकी भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। खबर आ रही है कि राजगढ़ से कांग्रेस नेता और दिग्विजय सिंह के करीबी हीरालाल समेत कई कांग्रेसी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। 

खबर आई है कि सांरगपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस पार्टी के कद्दावर एवम जनाधार रखने वाले नेता हीरा लाल मालवीय ने पार्टी में लगातार हो रही अपनी उपेक्षा को देखते हुए भोपाल मे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी विनयसस्त्रबुदे जी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष कांग्रेस छोडकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है इस अवसर पर राजगढ़ लोकसभा सांसद श्री रोड़मल नागर जी भी उपस्थित थे। हीरालाल मालवीय विधानसभा चुनाव 2008 मे कांग्रेस के प्रत्याशी के रुप मे चुनाव लडे थे।

दिग्विजय समर्थक सबसे ज्यादा बागी
कांग्रेस में करीब 25 नेता बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि इनमें सबसे ज्यादा संख्या दिग्विजय सिंह समर्थकों की है। चर्चा यह भी है कि सभी बागियों ने दिग्विजय सिंह से अनुमति लेकर बगावत की है। टिकट वितरण के दौरान दिग्विजय सिंह जिन समर्थकों को टिकट नहीं दिला पाए उन्हे बगावत की अनुमति दे दी। 

अब तक कुल 100 से ज्यादा बागी, 500 से ज्यादा दल बदल
मध्यप्रदेश में इस बाद दल बदल का खेल तेजी से चल रहा है। करीब 500 से ज्यादा नामचीन नेताओं ने पार्टी बदली है। इसके अलावा भाजपा और कांग्रेस से करीब 100 से ज्यादा दिग्गज बागी हुए। कुछ दूसरी पार्टियों के टिकट पर लड़ रहे हैं जबकि ज्यादातर निर्दलीय हैं। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !