हीरा अलावा: इधर JAYS नाराज उधर कांग्रेसियों ने पुतला फूंका | DHAR MP NEWS

Bhopal Samachar
इंदौर। जय आदिवासी युवा शक्ति नाम का संगठन बनाकर सुर्खियों में आए डॉ. हीरा अलावा का करियर दांव पर लग गया है। एम्स की नौकरी वो छोड़ चुके हैं अब कांग्रेस के जाल में फंसे नजर आ रहे हैं। पहले कांग्रेस का विरोध करके संगठन बनाया फिर शिवराज सरकार का विरोध करके संगठन में विशाल संख्या जुटा ली। फिर कांग्रेस से गठबंधन की बात शुरू कर दी। ऐलान किया कि कुक्षी सीट के बिना गठबंधन नहीं होगा। अब कांग्रेस ने मनावर से टिकट थमा दिया। इससे इधर जयस के कुछ लोग नाराज हो गए तो उधर मनावर में कांग्रेसियों ने अपने प्रत्याशी अलावा का पुतला फूंका डाला। 

शुक्रवार को भाजपा द्वारा अपने प्रत्याशियों की घोषणा के अगले ही दिन कांग्रेस ने भी धार की सातों विधानसभा क्षेत्राें से अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। धार से प्रभा गौतम, मनावर से हीरालाल अलावा को टिकट दिया गया है। ये दोनों जयस के पदाधिकारी हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं हैं। 

जयस के पदाधिकारियों को धार और मनावर से टिकट देने का कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध किया जा रहा है। विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं का कहना है कि टिकट वितरण में स्थानीय नेेताओं की अनदेखी की गई है। मनावर में हिरा अलावा का पुतला जलाया गया। इधर जयस से जुड़े जमीनी कार्यकर्ता और कुछ पदाधिकारी भी नाराज हैं। वो इस बात से नाराज हैं कि जब जयस मजबूत स्थिति में थी तो कांग्रेस की शर्तें क्यों स्वीकार कीं। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!